अब कभी भी खरीद सकेंगे Redmi K20 Pro, Redmi K20, जानें कीमत और फीचर्स

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 06 Aug 2019 11:14 AM IST
Redmi K20 Pro Redmi K20 Now Available in Open Sale via Flipkart and Mi.com
Redmi K20 Pro Redmi K20 Now in Open Sale - फोटो : TWITTER/redmiindia

    चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने शाओमी ने अपनी रेडमी के सीरीज के फोन Redmi K20 Pro और Redmi K20 को ओपन सेल में उपलब्ध करा दिया है। अब रेडमी के20 और रेडमी के20 प्रो को किसी भी वक्त शाओमी इंडिया की साइट और फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा। Redmi K20 Pro और Redmi K20 के ओपन सेल की शुरुआत 5 अगस्त से हो गई है। बता दें कि Redmi K20 की शुरुआती कीमत 21,999 रुपये और रेडमी Redmi K20 Pro की शुरुआती कीमत 27,999 रुपये है।

    Redmi K20 Pro Redmi K20 Now in Open Sale
    Redmi K20 Pro Redmi K20 Now in Open Sale - फोटो : mi.com

    Redmi K20 और Redmi K20 Pro की कीमत

    भारत मेंRedmi K20की शुरुआती कीमत 21,999 रुपये रखी गई है यानी इस कीमत में आपको 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। वहीं इस फोन के 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 23,999 रुपये है। अबRedmi K20 Proकी कीमतों की बात करें, तो 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 27,999 रुपये और 8GB रैम+ 256GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 30,999 रुपये है।

    Redmi K20 Pro
    Redmi K20 Pro - फोटो : social media

    Redmi K20 Pro की स्पेसिफिकेशन

    इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित MIUI 10 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलेगा। रेडमी के20 प्रो में 6.39 इंच की एमोलेड फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इसके अलावा इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर, 8 जीबी तक रैम, 256 जीबी तक स्टोरेज और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 640 मिलेगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें