Redmi Go का ज्यादा स्टोरेज वाला वेरियंट भारत में लॉन्च, कीमत 5,000 रुपये से भी कम

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Mon, 27 May 2019 04:17 PM IST
Redmi Go 16GB Storage Variant Launched in India, Know Price, Specifications and offers
redmi go

    चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने मार्च 2019 में अपना पहला एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन Redmi Go को भारत में लॉन्च किया। शाओमी रेडमी गो भारत में बिकने वाला शाओमी का सबसे सस्ता स्मार्टफोन है। Redmi Go अभी तक सिर्फ 8 जीबी स्टोरेज और 1 जीबी रैम के साथ बिक रहा था लेकिन अब कंपनी ने रेडमी गो का 16 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट भी भारत में लॉन्च कर दिया है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार में...

    Redmi Go
    Redmi Go - फोटो : REDMI INDIA, TWITTER

    Redmi Go के 16 जीबी स्टोरेजे वेरियंट की कीमत

    शाओमी के रेडमी गो के 16 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 4,799 रुपये है, जबकि इसके 8 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 4,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। फोन के साथ ईएमआई का भी विकल्प मिल रहा है। यह फोन ब्लैक और ब्लू वेरियंट कलर में मिलेगा।

    Xiaomi Redmi Go
    Xiaomi Redmi Go

    Xiaomi के Redmi Go में 5 इंच की एचडी डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 720x1280 पिक्सल है। इसके अलावा इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर है। वहीं इसमें ग्राफिक्स के लिए 308 GPU मिलेगा। रेडमी गो में 1 जीबी रैम और 8 जीबी स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें