3 सप्ताह में 5 लाख बिका यह स्मार्टफोन, जानें कीमत और खासियत

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 03 Apr 2019 11:18 AM IST
Realme 3 sold 5 lakhs units in just 3 weeks in India, Know all details
realme 3

    ओप्पो के सब-ब्रांड रियलमी के नए स्मार्टफोन Realme 3 ने भारत में एक नया मुकाम हासिल किया है। कंपनी के दावे के मुताबिक सिर्फ 3 सप्ताह में भारत में रियलमी 3 के 5 लाख फोन बिके हैं। रियलमी 3 को फ्लिपकार्ट इस फोन को 4.5 रेटिंग मिली है। कंपनी ने अपने एक बयान में कहा है कि पहली दो फ्लैश सेल में ही रियलमी 3 के 3,11,800 यूनिट्स की बिक्री हुई है तो आइए जानते हैं रियलमी 3 की खासियतों के बारे में।

    Realme 3
    Realme 3

    रियलमी 3 की स्पेसिफिकेशन

    इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित कलरओएस 6.0 मिलेगा। इसके अलावा इस फोन में 6.2 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसपर गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन मिलेगा। इसके अलावा इस फोन में 3 जीबी/4 जीबी रैम और 32 जीबी/64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। इस फोन में मीडियाटेक का हीलियो पी70 प्रोसेसर मिलेगा।

    Realme 3
    Realme 3

    रियलमी 3 का कैमरा

    फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा दिया गया है जिसमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है, वहीं फ्रंट कैमरा 13 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर एफ2.0 है। इसमें आपको फेस अनलॉक भी मिलेगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें