Realme 2 Pro की कीमत में हुई 2 हजार रुपये की कटौती, इसी महीने लॉन्च होने वाला है रियलमी 3 प्रो

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 11 Apr 2019 10:01 AM IST
Realme 2 Pro Price cut in India ahead of Realme 3 pro
realme 2 pro

    चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियलमी ने अपने स्मार्टफोन रियमली 2 प्रो की कीमत में एक बार फिर से कटौती की है। रियलमी 2 प्रो की कीमत में यह कटौती रियलमी 3 प्रो की लॉन्चिंह से ठीक पहले हुई है। बता देें कि Realme 2 Pro को पिछले साल सितंबर में लॉन्च किया गया था। लॉन्चिंग के दौरान इस फोन की शुरुआती कीमत 13,990 रुपये थी जो अब 11,990 रुपये हो गई है।

    Realme 2 Pro
    Realme 2 Pro

    कटौती के बाद Realme 2 Pro की कीमत

    रियलमी 2 प्रो के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 11,990 रुपये हो गई है, वहीं 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 13,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट अब 15,990 रुपये में मिलेगा।

    Realme 2 Pro
    Realme 2 Pro

    Realme 2 Pro में 6.3 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 2340x1080 पिक्सल है। इसके अलावा इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रगैन 660 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में डुअल रियर कैमरा मिलेगा जिसमें एक कैमरा 16 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.7 है और दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f1/2.8 है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें