Oppo F15 भारत में हुआ लॉन्च, मिलेगा 4 कैमरे का सपोर्ट

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 16 Jan 2020 01:09 PM IST
Oppo F15 launches in India with quad camera setup price and specifications
Oppo F15 - फोटो : social media

    Oppo F15 भारत में लॉन्च हो गया है। ओप्पो एफ15 में चार रियर कैमरे दिए गए हैं। इसके अलावा इस फोन में एमोलेड वाटरड्रॉप नॉच वाली डिस्प्ले दी गई है। इस फोन को लेकर पतले होने का दावा किया जा रहा है कि क्योंकि इसकी मोटाइ महज 7.9 एमएम है। Oppo F15 के कैमरे के साथ इमेज स्टेबलाइजेशन भी मिलेगा।

    Oppo F15
    Oppo F15 - फोटो : social media

    Oppo F15 की स्पेसिफिकेशन

    फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित कलर ओएस 6.1.2 मिलेगा। इस फोन में 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है। इसके अलावा फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। Oppo F15 में ऑक्टाकोर मीडियाटेक हीलियो P70 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज है।

    Oppo F15
    Oppo F15 - फोटो : social media

    Oppo F15 का कैमरा

    कैमरे की बात करें तो इस फोन में चार रियर कैमरे हैं जिनमें मेन कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का, तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ के लिए और चौथा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। इस फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कैमरे के साथ एआई वीडियो ब्यूटिफिकेशन मिलेगा। साथ ही नाइट पोट्रेट मोड की भी सुविधा है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें