OPPO A9 2020 और A5 2020 की कीमत में आई भारी गिरावट, जानें दोनों स्मार्टफोन के नए दाम

चीनी स्मार्टफोन मेकर कंपनी ओप्पो (Oppo) ने लोगों की दिवाली खास बनाने के लिए ए9 (OPPO A9 2020) और ए5 2020 (OPPO A5 2020) की कीमतों में भारी गिरावट की हैं। कंपनी ने दोनों स्मार्टफोन को हाल ही में लॉन्च किया था। ग्राहकों को इन दोनों फोन में दमदार कैमरा और बड़ा डिस्प्ले मिला है। वही दूसरी तरफ दोनों डिवाइस ने मार्केट में आते ही धमाल मचाया था। अब कंपनी के ग्राहक इन दोनों फोन्स को कम कीमत में घर ले जा सकेंगे। तो चलिए जानते हैं ओप्पो ए9 और ए5 2020 की नई कीमत और स्पेसिफिकेशन...

OPPO A9 2020 और A5 2020 की नई कीमत
ओप्पो ने ए9 2020 के 4जीबी रैम वाले वेरियंट की 15,990 रुपये और ए5 2020 के 3जीबी रैम वाले वेरियंट की 11,990 रुपये कीमत रखी है। ग्राहक दोनों फोन को ई-कॉमर्स साइट अमेजन और फ्लिपकार्ट से खरीद सकेंगे।

OPPO A9 2020 और A5 2020 की स्पेसिफिकेशन
ओप्पो ए9 और ए5 2020 स्मार्टफोन में डुअल नैनो सिम स्लॉट्स के साथ एंड्रॉयड 9 पाई का ऑपरेटिंग सिस्टम मिलेगा। इसके साथ ही कंपनी ने 6.5 इंच की डिस्प्ले दिया है जिसकी प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास 3 प्लस गार्ड मिलेगा। वहीं बेहतर परफॉर्मेंस के लिए कंपनी ने इन दोनों स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर दिया है।