Moto G6, Moto G6 Plus, Moto G6 Play हुए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 20 Apr 2018 10:28 AM IST
Moto G6, Moto G6 Plus, Moto G6 Play launched, Know price and specifications
Moto G6, Moto G6 Plus, Moto G6 Play

    Moto G6, Moto G6 Plus और Moto G6 Play स्मार्टफोन आधिकारिक तौर पर लॉन्च हो गए हैं। मोटोरोला की ग्लोबल साइट पर इन तीनों फोन को देखा जा सकता है।  Moto G6 Plus में जहां बड़ी डिस्प्ले, फास्ट प्रोसेसर और ज्यादा रैम दी गई है, वहीं  Moto G6 व Moto G6 Play में एक ही साइज की डिस्प्ले, रैम और बैटरी दी गई है। तो आइए जानते हैं इन तीनों फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन।

    Moto G6
    Moto G6

    Moto G6 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    इस फोन में 5.7 इंच की 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली फुल एचडी + डिस्प्ले होगी। इसके अलावा फोन में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.0, 1.8GHz का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर, 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मिलेगी जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। कैमरे की बात करें तो मोटो जी6 में डुअल रियर कैमरा (12+5) होगा, वहीं फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का होगा। इसके अलावा फोन में 4G VoLTE, WiFi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ 4.2, GPS, 3.5 एमएम का हेडफोन जैक, फिंगरप्रिंट सेंसर और 3000mAh की बैटरी होगी। मोटो जी6 प्ले की कीमत $199 तकरीबन 13,000 रुपये होगी।

    moto g6 plus
    moto g6 plus

    Moto G6 Plus की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Moto G6 Plus में 5.93 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले, एंड्रॉयड ओरियो 8.0, स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर 4GB रैम और 64GB स्टोरेज है जिसे 128 जीबी तक बढ़या जा सकेगा। इसके अलावा फोन में 12+5 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। वहीं इस फोन में फास्ट चार्जिंग के साथ 3200mAh की बैटरी और कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ, यूएसबी और हेडफोन जैक है। Moto G6 Plus की कीम EUR 299 यानी करीब 24,350 रुपये होगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें