Lava ने 7,777 रुपये में लॉन्च किया नया स्मार्टफोन, ये हैं फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 04 Aug 2020 12:37 PM IST
Lava launches Z66 in India for INR 7777 with dual rear camera Price and specifications
LAVA Z66 - फोटो : amarujala

    घरेलू मोबाइल कंपनी लावा इंटरनेशनल ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Lava Z66 पेश किया है जो कि एक मेड इन इंडिया स्मार्टफोन है। Lava Z66 में 6.08 इंच की बड़ी डिस्प्ले और डुअल रियर कैमरा दिया है। बता दें कि इस फोन की लीक रिपोर्ट पिछले महीने ही सामने आई थी जिसमें इसकी कीमत 7,899 रुपये बताई गई थी, हालांकि इस फोन को अब कंपनी ने आधिकारिक तौर पर पेश किया है। आइए जानते हैं इसके बारे में...

    LAVA Z66
    LAVA Z66 - फोटो : amarujala

    Lava Z66 की स्पेसिफिकेशन

    लावा जेड66 स्मार्टफोन में 6.08 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1560 x 720 पिक्सल है। साथ ही स्क्रीन की सुरक्षा के लिए 2.5डी कर्व्ड ग्लास दिया गया है। इसके अलावा यूजर्स को इस स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मिली है। इस स्टोरेज को एसडी कार्ड की मदद से 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। कंपनी ने प्रोसेसर के वर्जन के बारे में जानकारी नहीं दी है।

    LAVA Z66
    LAVA Z66 - फोटो : amarujala

    Lava Z66 का कैमरा

    कैमरे की बात करें तो लावा जेड66 स्मार्टफोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें पहला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और दूसरा 5 मेगापिक्सल का सेंसर है। साथ ही इस स्मार्टफोन को फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिला है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें