itel I5514IE First Impression: स्मार्टफोन जैसी डिस्प्ले वाला फ्रेमलेस स्मार्ट TV

बजट स्मार्टफोन मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत रखने वाली कंपनी itel ने हाल ही में स्मार्ट टीवी बाजार में एंट्री की है। itel ने पिछले साल अक्तूबर में एक साथ 32 इंच से लेकर 55 इंच तक के कई टीवी पेश किए हैं। इसमें से itel I5514IE एक 4K ultra HD टीवी है जो कि फ्रेमलेस है। इस टीवी का कॉन्ट्रास्ट रेशियो 4000:1 है। 55 इंच वाले टीवी की कीमत 36,499 रुपये है। आइए देखते हैं पहली नजर में कैसा है यह टीवी?

itel I5514IE First Impression: डिजाइन और डिस्प्ले
वैसे तो टीवी और स्मार्ट टीवी मार्केट में itel ने पहली बार एंट्री की है लेकिन डिस्प्ले के पैनल को लेकर कंपनी ने शानदार प्रयोग किया है। itel I5514IE टीवी की डिस्प्ले पूरी तरह से फ्रेमलेस है। बस इतना समझ लीजिए कि इस टीवी की डिस्प्ले किसी स्मार्टफोन जैसी फ्लैट है। फ्रेम बिलकुल भी नजर नहीं आता है। टीवी को ऑन करने पर थोड़ा बेजल दिखता है, हालांकि कंटेंट और प्लेटफॉर्म के हिसाब से यह बेजल भी एडजस्ट होता है।

बिल्ड क्वॉलिटी की बात करें तो पैनल ए-प्लस ग्रेड का है। वॉल माउंट मेटल का है, बाकि पूरी बॉडी प्लास्टिक की है। बिल्ड क्वॉलिटी अच्छी है। टीवी के साथ स्टैंड और वॉल माउंट दोनों का विकल्प मिलता है। टीवी की डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz है। पिक्चर मोड के रूप में स्टैंडर्ड, डायनेमिक, मूवी, यूजर और पावर सेविंग जैसे विकल्प मिलते हैं। टीवी का वजन 12.7 किलोग्राम है। टीवी की डिजाइन वाकई प्रीमियम है। यह टीवी भले ही 4के है लेकिन यूट्यूब पर 1080 से अधिक पिक्सल का विकल्प नहीं मिलता है।