चाइनीज फोन को टक्कर देने आया अमेरिकी स्मार्टफोन, कीमत 7,999 रुपये

अमेरिकी स्मार्टफोन कंपनी इनफोकस ने बिंगो 50 का अपग्रेडेड वेरिएंट इनफोकस बिंगो 50+ लॉन्च कर दिया है। 7,999 रुपये की कीमत वाला इनफोकस बिंगो 50+ अमेजन इंडिया पर उपलब्ध है।

इनफोकस बिंगो 50+ मेटल बॉडी पर है। इसमें 5.5 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है। यह एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित है जो इनलाइफ यूआई 2.0 के साथ काम करता है।

इस स्मार्टफोन में 5.5 इंच (1280×720 पिक्सल) डिस्प्ले है। इस फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक एंटी6753 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। 3 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।