शरीर की गर्मी से चार्ज होगी स्मार्टवॉच, IFA 2019 में लॉन्च हुए ये अनोखे गैजेट्स

बर्लिन में चल रहे इंटरनेशनेल फंककॉस्टेलंग (IFA 2019) में एचएमडी ग्लोबल ने जहां नोकिया का 150 घंटे बैटरी बैकअप वाला पावर इयरबड्स पेश किया है। वहीं एलजी का 360 डिग्री मुड़ने वाला स्मार्टफोन पेश किया है। दुनिया के सबसे बड़े इस इलेक्ट्रॉनिक शो में एक ऐसा स्मार्टवॉच पेश की गई है जिसे कभी चार्ज करने की जरूरत ही नहीं है। आइए जानते हैं IFA 2019 में लॉन्च हुई कुछ ऐसी ही अनोखी चीजों के बारे में...

PowerWatch smartwatch
मैट्रिक्स नाम की कंपनी ने आईएफए 2019 में अपनी पावरवॉच-2 (PowerWatch-2) पेश की है जिसे कभी चार्ज करने की जरूरत ही नहीं है। अब सवाल यह है कि आखिर यह स्मार्टवॉच चार्ज कैसे होगी तो कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टवॉच आपकी आपके शरीर की गर्मी से चार्ज हो जाएगी। इसमें 1.2 इंच की ब्लैक एंड व्हाइट डिस्प्ले है। इसमें थर्मोमीटर और सोलर चार्जिंग भी है। इसके अलावा इसमें जीपीए और फिटनेस ट्रैकर जैसे फीचर्स मिलेंगे।

Samsung Bot Chef
सैमसंग ने अपने बॉट शेफ की एक झलक इस इलेक्ट्रॉनिक शो में दिखाई। इवेंट में सैमसंग के बॉट शेफ ने डिब्बे से नमक निकालकर प्लेट में छिड़का भी। सैमसंग के बॉट शेप एक तरह से दो रोबोटिक बाहें हैं। ये रोबोट आराम से खाना बना सकते हैं। तो जल्द ही ये रोबोट आपको किसी होटल में आपके लिए खाना बनाते हुए दिख सकते हैं।