Comio ने भारत में लॉन्च किए तीन 4G स्मार्टफोन, कीमत 5,999 रुपये से शुरू

चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी कोमियो ने भारत में अपने 3 नए स्मार्टफोन लॉन्च कर दए हैं। इन तीनों स्मार्टफोन भारतीय बाजार में Comio C1, Comio S1 और Comio P1 के नाम से बिकेंगे। फोन की बिक्री सितंबर के तीसरे सप्ताह से शुरू होगी। तो आइए जानते हैं इन स्मार्टफोन की खासियत।
ये भी पढ़ेंः वोडाफोन अब सभी यूजर्स को दे रहा है 349 रुपये में अनलिमिटेड मजा
ये भी पढ़ेंः कूलपैड कूल प्ले 6 है भारत का सबसे सस्ता 6GB रैम वाला स्मार्टफोन

सबसे पहले आपको बता दें कि Comio C1, S1 और P1 स्मार्टफोन एंड्रॉयड नूगट 7.0 पर चलते हैं और इन तीनों स्मार्टफोन में 4G VoLTE सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा तीन फोन की बॉडी मेटल की है। तो आइए सबसे पहले Comio C1 की स्पेसिफिकेशन से शुरुआत करते हैं। इस फोन के साथ जियो के 309 या इससे ज्यादा के रिचार्ज पर 5 जीबी एक्स्ट्रा डाटा मिलेगा। साथ ही 6 महीने तक फ्री में स्क्रीन रिप्लेसमेंट की वारंट मिलती है।

कोमियो पी1 में 5.2 इंच की HD डिस्प्ले, 1.3GHz का क्वॉडकोर प्रोसेसर, 3GB रैम, 32GB स्टोरेज, 13 मेगापिक्सल का ऑटोफोकेस रियर कैमरा, 8 मेगापिक्सल का फ्रंट, डुअल सिम सपोर्ट, 5000mAh की बैटरी, WiFi 802.11 b/g/n, Bluetooth 4.1 और GPS है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। फोन की कीमत 9,999 रुपये है।