2,000 रुपये से कम कीमत में आने वाले बेस्ट ट्रिमर, शुरुआती कीमत 999 रुपये
अब कई सारी कंपनियों के बियर्ड ट्रिमर मार्केट में उपलब्ध हो गए हैं। यदि आप भी अच्छी क्वालिटी के ट्रिमर की तलाश में हैं तो इस रिपोर्ट में हम आपको 2,000 रुपये से कम कीमत में आने वाले बेस्ट ट्रिमर के बारे में बताएंगे।

पिछले कुछ सालों में दाढ़ी रखने का चलन काफी तेजी से बढ़ा है। आजकल वॉलीबुड सेलिब्रिटीज से लेकर स्पोर्ट्स खिलाड़ी तक सभी को दाढ़ी के साथ शानदार लुक में देखा जा सकता है। हालांकि कोरोना काल में सलून के बंद रहने से हमें काफी समस्या का सामना करना पड़ा था। कोरोना काल में बियर्ड ट्रिमर की मांग भी 150 फीसदी हो गई थी। अब इसकी जरूरत को देखते हुए कई सारी कंपनियों के बियर्ड ट्रिमर मार्केट में उपलब्ध हो गए हैं। यदि आप भी अच्छी क्वालिटी के ट्रिमर की तलाश में हैं तो इस रिपोर्ट में हम आपको 2,000 रुपये से कम कीमत में आने वाले बेस्ट ट्रिमर के बारे में बताएंगे। चलिए जानतें हैं...

Syska HT350U BeardPro
घरेलू कंपनी Syska की ओर से आने वाले Syska HT350U BeardPro को कुछ दिन पहले ही लॉन्च किया गया है। इस बियर्ड ट्रिमर को मात्र 829 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। इसमें स्लिम और हैंडी डिजाइन के साथ स्टेनलेस स्टील ब्लेड मिलता है। इसके साथ बॉक्स में चार कॉम्ब और एक ब्रश भी मिलता है। इसके साथ 2mm से लेकर पांच लेंथ तक की सेटिंग मिलती है। Syska HT350U BeardPro को यूएसबी केबल से 6 घंटे में चार्ज किया जा सकता है, इसमें 40 मिनट की बैटरी लाइफ मिलती है।

DIZO Trimmer Kit
realme Techlife के पहले ब्रांड DIZO की तरफ से आने वाला DIZO Trimmer Kit ट्रिमर भी आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन है। यह एक 4 इन 1 ग्रूमिंग ट्रिमर है जिसकी बैटरी एक बार की चार्जिंग के बाद 240 मिनट तक चलती है। DIZO Trimmer Kit की कीमत 1,299 रुपये है लेकिन ऑफर्स में इसे महज 999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें 420 ग्रेड का सेल्फ शार्पनिंग स्टेनलेस स्टील ब्लेड और ट्रैवल लॉक भी दिया गया है। इस ट्रिमर को 0.5mm से लेकर 20mm तक की साइज में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमे 1300mAh की बैटरी और 4 घंटे तक का बैटरी बैकअप मिलता है। इसमें फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है।