आपका बजट है 10,000 रुपये से है कम, तो ये मोबाइल बनेंगे आपकी पहली पसंद

भारत में लोग बजट रेंज वाले स्मार्टफोन्स बहुत पसंद करते हैं, क्योंकि उन्हें इन सभी डिवाइसेज में लेटेस्ट फीचर्स मिलते हैं। वहीं, अगर आप भी अपने लिए 10,000 रुपये से कम कीमत वाले स्मार्टफोन खरीदने का विचार कर रहे है, तो हम आपके लिए पांच शानदार फोन लेकर आए हैं। इन सभी डिवाइसेज में आपको दमदार कैमरा और प्रोसेसर जैसे फीचर्स मिलेंगे। तो चलिए जानते हैं इन स्मार्टफोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...

Realme C3
रियलमी सी3 का चार जीबी रैम वाला वेरिएंट ग्राहकों के लिए 7,999 रुपये की कीमत के साथ उपलब्ध है। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस फोन में 6.5 इंच का एचडी प्लस वॉटर ड्रॉप नॉच डिस्प्ले दिया है, जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 89.8 फीसदी है। साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी70 चिपसेट दी गई है। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसके अलावा डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) और 2 मेगापिक्सल का लेंस मौजूद है। साथ ही यूजर्स को इस फोन के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा मिला है।

Redmi 8A Dual
शाओमी का लेटेस्ट स्मार्टफोन रेडमी 8ए डुअल ई-कॉमर्स साइट और कंपनी की आधिकारिक साइट पर 6,499 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ उपलब्ध है। फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में 6.22 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1520x720 पिक्सल है। साथ ही स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है। इसके अलावा यूजर्स को इस फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 एसओसी मिला है। वहीं, यह फोन लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
- Amazon Wow Salary Days सेल की हुई शुरुआत, स्मार्टफोन से लेकर टीवी तक मिलेंगे आकर्षक ऑफर्स
- Realme Band वायरलेस चार्जिंग फीचर के साथ हो सकता है लॉन्च, मिलेंगे हार्ट रेट जैसे फीचर्स
- Apple Watch Series 5 Review: एक परफेक्ट स्मार्टवॉच !
- दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन बना iPhone XR, सैमसंग के तीन फोन भी शामिल