Phone Under 10K: बजट में आते हैं ये दमदार फीचर्स वाले फोन, डेली यूज के लिए हैं बेस्ट

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 03 Oct 2023 08:10 PM IST
Best Mobile Phones Under 10000 with Powerful Features for Daily Use
Best Phone Under 10000 - फोटो : अमर उजाला

    हाईटेक फोन रखने के लिए आपको हमेशा ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। मोबाइल फोन मार्केट में कड़ी प्रतिस्पर्धा के कारण अब आप 10,000 रुपये से कम कीमत में भी हाई क्वालिटी वाले स्मार्टफोन आसानी से खरीद सकते हैं। अगर आपको लगता है कि ये फोन केवल बुनियादी कार्य करने के लिए ही अच्छे हैं, तो आपको यह जानकर आश्चर्य हो सकता है कि कम कीमत वाले फोन में भी गेमिंग, फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी और डेली यूज के कई काम किए जा सकते हैं। यदि आपका बजट भी 10 हजार रुपये से कम है तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको कम कीमत वाले पांच बेस्ट फोन बताने वाले हैं। चलिए जानते हैं।

    Poco C51
    Poco C51 - फोटो : अमर उजाला

    Poco C51

    पोको C51 में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो G36 प्रोसेसर, 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। फोन में 5,000mAh की बैटरी और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। पोको सी 51 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.52 इंच एचडी प्लस डिस्प्ले है, जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आता है। कैमरा सपोर्ट की बात करें तो फोन के साथ डुअल रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है। फोन 4जी कनेक्टिविटी के साथ आता है।

    Realme Narzo N53
    Realme Narzo N53 - फोटो : Realme

    Realme Narzo N53

    रियलमी के इस फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.74 इंच की स्क्रीन है। इसके अलावा इसमें 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 33w SuperVOOC चार्जिंग है। फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। स्मार्टफोन Unisoc T612 प्रोसेसर, 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज से लैस है। इसमें 6 जीबी वर्चुअल रैम भी मिलती है। Realme Narzo N53 में एंड्रॉयड 13 आधारित Realme UI 4.0 मिलती है। फोन में मिनी कैप्सूल फीचर दिया गया है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें