एप्पल iPhone XS के 5 ऐसे फीचर्स जो इसे बनाते हैं खास, डुअल सिम से लेकर नए प्रोसेसर तक

एप्पल ने पिछले साल लांच हुए iPhone X का नया अवतार आईफोन XS और आईफोन XS मैक्स के रूप में लांच कर दिया है। इसके अलावा एप्पल ने बुधवार को स्टीन जॉब्स थिएटर में हुए इवेंट में आईफोन Xआर को भी लांच किया है जिसमें सिंगल रियर कैमरा दिया गया है। एप्पल ने पहली बार डुअल सिम सपोर्ट के साथ इस साल आईफोन लांच किया है। तो आइए जानते हैं iPhone XS के 5 खास फीचर्स के बारे में।

ई-सिम कार्ड
iPhone XS में डुअल सिम सपोर्ट मिलेगा जिसमें एक फिजिकल (आम सिम कार्ड) और दूसरा ई-सिम कार्ड होगा। हालांकि चीन के बाजार में दो फिजिकल सिम इस्तेमाल किया जा सकेंगे, क्योंकि वहां ई-सिम नहीं चलता है। आपको बता दें कि ई-सिम कार्ड का इस्तेमाल पिछले साल एप्पल वॉच सीरीज 3 में हुआ था जिसमें एयरटेल और जियो ने अपने ई-सिम कार्ड इंस्टॉल किए थे। वैसे एप्पल ने बताया कि भारत में नए आईफोन में जियो, एयरटेल और वोडाफोन के ई-सिम इस्तेमाल किए जा सकेंगे।

डिस्प्ले
iPhone XS में एज-टू-एड ओएलईडी डिस्प्ले मिलेगी यानि फोन के किनारे तक आपको डिस्प्ले नजर आएगी। इसमें 5.8 इंच की डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 2436x1125 पिक्सल है। साथ ही इसमें डॉल्बी विजन और HDR10 का सपोर्ट दिया गया है।