Amazon vs Flipkart Sale: कौन सा फोन है फायदे का सौदा, जानें 6 हजार से 30 हजार तक के बेस्ट स्मार्टफोन

ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन और फ्लिपकार्ट पर 23 सितंबर से फेस्टिवल सेल 2022 की शुरुआत हो चुकी है। यह दोनों सेल 30 सितंबर तक चलने वाली हैं। अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल और फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल में स्मार्टफोन पर शानदार ऑफर्स देखने को मिल रहे हैं। यदि आप भी इन सेल में कम कीमत में बेस्ट स्मार्टफोन की तलाश में हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको 6 हजार से 30 हजार तक की कीमत में मिलने वाले बेस्ट स्मार्टफोन के बारे में बताएंगे। चलिए जानते हैं।

Realme C30
रियलमी की तरफ से आने वाला Realme C30 6 हजार से कम कीमत में बेस्ट स्मार्टफोन है। इस फोन को फ्लिपकार्ट से 5,699 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। साथ ही फोन पर कार्ड डिस्काउंट भी मिलेगा। फोन में 6.5 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले और Unisoc T612 प्रोसेसर मिलता है। फोन में 3 जीबी तक रैम और 32 जीबी तक की स्टोरेज है। कैमरे की बात करें तो फोन में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कैमरे के साथ AI का सपोर्ट है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी, जीपीएस, हेडफोन जैक और चार्जिंग पोर्ट है।
ये भी पढ़ें: Smart TV खरीदने का शानदार मौका, 20 हजार रुपये से कम में मिल रहे ये बेस्ट टीवी

Redmi A1
6 हजार से कम कीमत में Redmi A1 भी बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इस फोन की अमेजन पर कीमत 6, 299 रुपये है, लेकिन ऑफर्स के साथ इस फोन को 6 हजार से कम कीमत पर खरीदा जा सकेगा। Redmi A1 में 6.52 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका टच सैंपलिंग रेट 120Hz है। फोन के साथ प्री-इंस्टॉल एफएम रेडियो भी मिलेगा। फोन में डुअल सिम कार्ड सपोर्ट मिलेगा। Redmi A1 के साथ मीडियाटेक हीलियो A22 प्रोसेसर मिलेगा। इसमें एंड्रॉयड 12 का गो एडिशन मिलेगा। इसमें 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 512GB तक बढ़ाया जा सकेगा। Redmi A1 को तीन कलर लाइट ब्लू, क्लासिक ब्लैक और लाइट ग्रीन में खरीदा जा सकेगा।
ये भी पढ़ें: Flipkart Sale: 13,999 रुपये में 43 इंच वाला स्मार्ट टीवी, वॉशिंग मशीन सिर्फ 4,990 रुपये में