भारत में बिकने वाले टॉप-5 स्मार्ट बल्ब, बोलकर कर सकेंगे ऑन/ऑफ, शुरुआती कीमत 629 रुपये

आपमें से कई लोग ऐसे होंगे जिनके घर में ब्रॉडबैंड इंटरनेट का कनेक्शन होगा। ऐसे लोग अपने घर में स्मार्ट होम गैजेट का आनंद ले सकते हैं। उदाहरण के तौर पर समझें तो ऐसे लोग बोलकर किसी बल्ब को बंद या चालू कर सकते हैं। इस रिपोर्ट में हम आपको भारत में बिकने वाले टॉप-5 स्मार्ट बल्ब के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं।

Mi Smart LED Bulb
एमआई के इस बल्ब की क्षमता 9W की है और इसकी ब्राइटनेस 950 ल्यूमेंस है। शाओमी के बल्ब की लाइफ को लेकर 25,000 घंटे का दावा है। इसमें 16 मिलियन कलर्स दिए गए है। इस बल्ब को एमआई होम एप से कंट्रोल किया जा सकता है। यह एप आईओएस और एंड्रॉयड दोनों के लिए काम करता है। इस बल्ब को बोलकर भी कंट्रोल किया जा सकता है। Mi Smart LED Bulb का निर्माण पॉलीकार्बोनेट और प्लास्टिक क्लैड एल्यूमीनियम की बनी है। बल्ब में गूगल असिस्टेंट और एलेक्सा जैसे वॉयस असिस्टेंट का भी सपोर्ट दिया गया है। शाओमी के इस बल्ब की कीमत 799 रुपये है।

Halonix Prime Prizm Smart Wi-Fi LED Bulb
इस बल्ब में वाई-फाई और अमेजन एलेक्सा के साथ गूगल असिस्टेंट का भी सपोर्ट है। इसे फोन और टैबलेट से कंट्रोल किया जा सकता है। इस बल्ब की क्षमता 12वॉट की है। इसकी कीमत 678 रुपये है। यह बल्ब एलेक्सा के साथ हिंदी कमांड भी समझ लेता है।