Sawan Purnima 2026: सावन माह की पूर्णिमा 28 अगस्त 2026 शुक्रवार को मनाई जाएगी। इसी दिन सावन माह का समापन भी होगा। हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि को बेहद खास माना गया है। इस दिन भगवान शिव, भगवान विष्णु और चंद्र देव की पूजा करने का विधान है। साथ ही इस अवसर पर उपवास, पूजा-पाठ और दान-पुण्य जैसे कार्य भी किए जाते हैं। मान्यता है कि, पूर्णिमा के दिन व्रत और पूजा करने से मन को शांति मिलती है और जीवन में सकारात्मकता बनी रहती है। इस साल सावन पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण का संयोग भी बन रहा है। ऐसे में इस दिन कुछ चीजों का दान करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि दान-पुण्य करने से व्यक्ति को पुण्य फल की प्राप्ति होती है और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। आइए जानते हैं कि सावन पूर्णिमा के दिन किन चीजों का दान करना शुभ माना जाता है।
Sawan Purnima 2026: सावन पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण, इन चीजों का दान करना होगा शुभ
Sawan Purnima 2026: इस साल सावन माह की पूर्णिमा तिथि पर चंद्र ग्रहण का साया बना हुआ है। ऐसे में कुछ चीजों का दान शुभ हो सकता है। आइए इनके बारे में जानते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावन पूर्णिमा तिथि 2026
इस वर्ष सावन पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त को सुबह 9 बजकर 9 मिनट से शुरू हो रही है, जो 28 अगस्त को सुबह 9 बजकर 47 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि के हिसाब से सावन पूर्णिमा 28 अगस्त को है।ज्योतिषियों के अनुसार, 28 अगस्त 2026 को आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा। ग्रहण की शुरुआत सुबह 6 बजकर 53 मिनट पर होगी और इसका समापन दोपहर 12 बजकर 31 मिनट पर माना जा रहा है। हालांकि, यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर 5 घंटे से ज्यादा का लगेगा चंद्र ग्रहण, क्या मना सकेंगे राखी का त्योहार ?
Pitru Paksha 2026: कब से शुरू हो रहे हैं पितृपक्ष, जानें तिथियां, महत्व और नियम
सावन पूर्णिमा पर करें इन चीजों का दान
- सावन पूर्णिमा के दिन सफेद चीजों का दान करना शुभ माना जाता है। आप चावल, चीनी, सफेद वस्तुओं का दान कर सकते हैं।
- इस दिन जल और जल पात्र का दान भी किया जा सकता है। मान्यता है कि इससे व्यक्ति को कार्यों में सफलता और मानसिक शांति की प्राप्ति होती है।
Sawan Purnima 2026: श्रावण पूर्णिमा पर सुख-समृद्धि और धन प्राप्ति के लिए जरूर करें ये उपाय
- सावन पूर्णिमा पर जरूरतमंदों को वस्त्रों का दान करना भी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे भाग्योदय के योग बनते हैं और जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं।
- आप अपनी क्षमता के अनुसार धन का दान भी कर सकते हैं। जरूरतमंदों की सहायता करना पुण्यकारी माना जाता है और इससे मन को संतोष की प्राप्ति होती है।
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें पूजा मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।