फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

H1N1: तेज बुखार के साथ टूट रहा है शरीर तो तुरंत जाएं डॉक्टर के पास, दिल्ली वालों के लिए मुसीबत बनी ये बीमारी

Fri, 21 Aug 2026 10:56 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 21 Aug 2026 10:56 PM IST
सार
Register For Event

देश के कई राज्यों में H1N1 यानी स्वाइन फ्लू के साथ वायरल बुखार और सांस संबंधी संक्रमण बढ़ रहे हैं। दिल्ली में अगस्त की शुरुआत तक 1,344 मामले सामने आए, जबकि मुंबई में भी पिछले साल के मुकाबले केस बढ़े हैं। इसमें अचानक बुखार, सूखी खांसी, शरीर में दर्द, गले में खराश जैसे लक्षण दिख सकते हैं।

विज्ञापन
H1N1 swine flu alert in delhi know severe Symptoms and when to visit doctor
स्वाइन फ्लू का प्रकोप - फोटो : Amarujala.com/AI

राजधानी दिल्ली-एनसीआर इन दिनों स्वाइन फ्लू की खतरनाक चपेट में है। तेज बुखार, सिर-शरीर में दर्द और सांस की दिक्कतों के साथ बड़ी संख्या में लोग अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। बढ़ते जोखिमों को देखते डॉक्टर सभी लोगों को इन दिनों श्वसन संक्रमण से बचाव के लिए निरंतर उपाय करते रहने की सलाह दे रहे हैं। लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाने, हाथों की स्वच्छता बनाए रखने की अपील की जा रही है।



दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने हालात का जायजा लेने के लिए गुरुवार को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के स्वास्थ्य विभाग और अस्पतालों के साथ बैठक की। विभाग को निगरानी बढ़ाने, तैयारियों को मजबूत करने और जरूरी स्वास्थ्य प्रोटोकॉल लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने भी शुक्रवार को दिल्ली में स्वाइन फ्लू की मौजूदा स्थिति की समीक्षा की और जरूरी निर्देश दिए।

अस्पतालों से प्राप्त हो रही जानकारियों के मुताबिक मरीज बहुत तेज बुखार की शिकायत कर रहे हैं, कई लोगों का कहना है कि इससे पहले उन्होंने इतना तेज बुखार कभी नहीं झेला था। 

H1N1 swine flu alert in delhi know severe Symptoms and when to visit doctor
जेपी नड्डा - फोटो : एक्स/जेपी नड्डा

स्वास्थ्य मंत्री ने की बैठक

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने शुक्रवार को देश में एच1एन1 इन्फ्लूएंजा की मौजूदा स्थिति और तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी पर खास ध्यान देते हुए लगातार सतर्कता और त्वरित निगरानी की जरूरतों पर जोर दिया। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह भी इस बैठक में शामिल हुए। नड्डा ने इन्फ्लूएंजा के ट्रेंड पर कड़ी नजर रखने और मामलों का जल्द पता लगाने व समय पर इलाज सुनिश्चित करने के लिए पहले से तैयारी करने की जरूरत पर जोर दिया।
 

  • दिल्ली में स्वास्थ्य सुविधाओं की तैयारियों की भी समीक्षा की गई, जिसमें अस्पताल के बेड, क्रिटिकल केयर सुविधाएं और मौसमी इन्फ्लूएंजा व गंभीर श्वसन बीमारी वाले मरीजों के इलाज के लिए जरूरी अन्य चीजों की उपलब्धता शामिल थी।
  • स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों में जागरूकता और बचाव के स्वस्थ तरीकों, जैसे श्वसन और हाथ की स्वच्छता का पालन करने के महत्व पर जोर दिया।
  • उन्होंने कहा कि जिन लोगों को लगातार या गंभीर श्वसन संबंधी लक्षण, सांस लेने में तकलीफ या अन्य चेतावनी वाले संकेत महसूस हों, उन्हें तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।


 

H1N1 swine flu alert in delhi know severe Symptoms and when to visit doctor
छोटे बच्चों को बुखार होना - फोटो : Adobe Stock

दिल्ली में स्वाइन फ्लू के हालात

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, दिल्ली में मौसम बदल रहा है, नमी और तापमान में उतार-चढ़ाव से ऐसे हालात बन रहे हैं जिनसे सांस का संक्रमण तेजी से फैल सकता है। अमर उजाला में प्रकाशित रिपोर्ट में हमने जानकारी दी थी कि पिछले साल की तुलना में इस साल दिल्ली में स्वाइन फ्लू के मामलों में पहले से छह गुना से अधिक की बढ़ोतरी है। ऐसे में हालात का और बिगड़ना समस्याओं को बढ़ाने वाला हो सकता है।
 

  • बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और पहले से अस्थमा, डायबिटीज जैसी  दिल या फेफड़ों की बीमारी से जूझ रहे लोगों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत है।
  • बच्चों के मामले में भी खास सावधानी जरूरी है। बेंगलुरु के डॉक्टरों ने बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण और सांस संबंधी संक्रमण बढ़ने की बात कही है। गंभीर या लंबे समय तक बने रहने वाले लक्षणों वाले बच्चों में H1N1 की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
H1N1 swine flu alert in delhi know severe Symptoms and when to visit doctor
गंभीर स्थितियों में सांस की समस्याएं - फोटो : Freepik.com

स्वाइन फ्लू को लेकर डॉक्टर की सलाह

दिल्ली में अगस्त की शुरुआत तक H1N1 के 1,344 मामले दर्ज किए गए, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह संख्या 229 थी। मुंबई में भी इस साल 1 जून से 15 अगस्त के बीच 309 मामले मिले, जबकि पिछले साल इसी दौरान 72 मामले दर्ज हुए थे। यानी आंकड़े बताते हैं कि इस बार फ्लू जैसे संक्रमण पर नजर रखना जरूरी है।

अमर उजाला से बातचीत में इंटेंसिव केयर के डॉ शेखर विक्रम सिंह बताते हैं, स्वाइन फ्लू को लेकर लोगों में काफी चिंता देखी जा रही है। लेकिन हर संक्रमित व्यक्ति गंभीर रूप से बीमार हो, ऐसा जरूरी नहीं है। कई स्वस्थ लोग सामान्य देखभाल और उपचार से ठीक हो जाते हैं। 
 

  • हालांकि चिंता तब बढ़ती है जब बुखार और खांसी के साथ सांस फूलने लगे, ऑक्सीजन कम हो जाए, सीने में दर्द हो या हालत लगातार बिगड़ती जाए।
  • एच1एन1 के लक्षण शुरुआत में सामान्य फ्लू जैसे लग सकते हैं। यही कारण है कि अक्सर लोगों में समय पर इसका निदान नहीं हो पाता है।
विज्ञापन
H1N1 swine flu alert in delhi know severe Symptoms and when to visit doctor
स्वाइन फ्लू के कारण होने वाली दिक्कतें - फोटो : Freepik.com

बहुत तेज बुखार और सांस की समस्या

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, स्वाइन फ्लू कई मामलों में गंभीरता वाला हो सकता है। आमतौर पर ये हल्के श्वसन तंत्र के हल्के संक्रमण का कारण बनता है, लेकिन गंभीर स्थितियों में  इसके कारण निमोनिया, सांस लेने में दिक्कत और मौत तक हो सकती है। 
 

  • वैसे तो ज्यादातर स्वस्थ लोगों को हल्की बीमारी होती है और वे सही देखभाल से पूरी तरह ठीक हो जाते हैं, लेकिन ज्यादा जोखिम वाले और कमजोर इम्युनिटी वालों में ये दिक्कत ज्यादा हो सकती है।
  • गंभीर स्थितियों में अचानक 102-104 बुखार, ठंड लगने, सूखी खांसी, गले में खराश के साथ नाक बहने जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। 
  • कुछ मरीजो को पेट से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं जिसमें जी मिचलाने, उल्टी-दस्त की दिक्कत होती है।


स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, प्रभावित क्षेत्रों में इन दिनों अगर तेज बुखार के साथ सांस की दिक्कत हो रही है या निमोनिया जैसे लक्षण हो रहे हैं उन्हें तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। 



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed