फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मोबाइल का अधिक इस्तेमाल आपको कर रहा है बीमार, युवाओं में बढ़ रहा है 'नोमोफोबिया' का खतरा

Sun, 09 Jun 2019 08:40 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Sun, 09 Jun 2019 08:40 AM IST
विज्ञापन
continuous use of mobile phone causes nomophobia
- फोटो : pexels.com
फोन का अविष्कार मानव जीवन के लिए बड़ी उपलब्धि है लेकिन हर चीज के दो पहलू होते हैं। उसी तरह फोन भी लोगों के लिए काम की चीज होने के साथ-साथ बर्बादी की वजह भी है। फोन के लगातार इस्तेमाल से लोगों की जीवनशैली पर काफी नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। इतना ही नहीं फोन ना सिर्फ खराब स्वास्थ्य की वजह बनता जा रहा है बल्कि जानलेवा भी साबित हुआ है। स्मार्टफोन की लत को नोमोफोबिया कहते हैं। 

 
continuous use of mobile phone causes nomophobia
- फोटो : pexels.com
नोमोफोबिया इस बात का डर है कि कहीं फोन खो न जाए या आपको उसके बिना न रहना पड़े। एडोब के एक अध्ययन में सामने आया है कि देश के अधिकांश युवा इस फोबिया से ग्रसित हैं। 10 में से लगभग तीन व्यक्ति लगातार एक साथ एक से अधिक उपकरणों का उपयोग करते हैं और अपने 90 प्रतिशत कार्य दिवस उपकरणों के साथ बिताते हैं। 

 
continuous use of mobile phone causes nomophobia
अध्ययन के निष्कर्ष कहते हैं कि 50 प्रतिशत उपभोक्ता मोबाइल पर गतिविधि शुरू करने के बाद फिर कंप्यूटर पर काम शुरू कर देते हैं। भारत में इस तरह स्क्रीन स्विच करना आम बात है। मोबाइल फोन का लंबे समय तक उपयोग गर्दन में दर्द, आंखों में सूखेपन, कंप्यूटर विजन सिंड्रोम और अनिद्रा का कारण बन सकता है। 20 से 30 वर्ष की आयु के लगभग 60 प्रतिशत युवाओं को अपना मोबाइल फोन खोने की आशंका रहती है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
continuous use of mobile phone causes nomophobia
हार्ट केयर फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ. केके अग्रवाल के अनुसार फोन और कंप्यूटर पर आने वाले नोटिफिकेशन, कंपन और अन्य अलर्ट हमें लगातार उनकी ओर देखने के लिए मजबूर करते हैं। हम लगातार उस गतिविधि की तलाश करते हैं और इसके अभाव में बेचैन, उत्तेजित और अकेला महसूस करते हैं। 
विज्ञापन
continuous use of mobile phone causes nomophobia
तकनीक का समझदारी से करें उपयोग 
-स्मार्टफोन की सेटिंग्स में जाकर नोटिफिकेशन बंद कर दें। इससे बार-बार आपका ध्यान फोन की नोटिफिकेशन बीप बजने पर नहीं जाएगा। 
-दिन के कुछ घंटे आप अपना डाटा बंद रखें यानी कि इंटरनेट बंद रखें। इससे आपका बार-बार फोन नहीं देखेंगे और बैटरी की भी बचत होगी।
-अपने फोन को चेक करने का समय निश्चित करें, उसी दौरान आप सभी अपडेट्स देख लें। 
-सुबह उठते ही कुछ घंटे फोन से दूर रहें और रात को सोने के कुछ घंटे पहले ही फोन को दूर रखें।
-जब आप फोन से थोड़ी दूरी बनाकर चलेंगे तो अपने आप ही आपका मन दूसरे कामों में लगेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed