Jelly Bag Designs 2026: बारिश के मौसम में सबसे बड़ी परेशानी होती है बैग के भीगने और उसमें रखे सामान के खराब होने की। ऐसे में जेली बैग डिजाइन यानी ट्रांसपेरेंट और वॉटर-रेसिस्टेंट लुक वाले जेली बैग इस मानसून फैशन ट्रेंड में तेजी से पसंद किए जा रहे हैं। इन बैग्स की खासियत है कि ये सिर्फ बारिश से बचाव का विकल्प नहीं, बल्कि आपके लुक को भी स्टाइलिश और मॉडर्न टच देते हैं।
Jelly Bags For Monsoon: बारिश में बैग भीगने की टेंशन खत्म! मानसून में छाया जेली बैग का ट्रेंड
Transparent Jelly Bags: ट्रांसपेरेंट डिजाइन की वजह से जेली बैग का लुक काफी यूनिक नजर आता है और इन्हें कैजुअल आउटफिट से लेकर मानसून डे-आउटिंग तक आसानी से कैरी किया जा सकता है। टोट, हैंडबैग, स्लिंग और मिनी बैग जैसे कई डिजाइन में मिलने वाले जेली बैग खासकर युवाओं के बीच आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेली बैग क्यों ट्रेंड में हैं?
बारिश में काम आएंगे
- जेली बैग सिंथेटिक या प्लास्टिक के बने होते हैं।
- इनका बेस हल्की बारिश और पानी के छींटों से बचाव करता है।
- यह सामान्य फैब्रिक बैग की तुलना में बेहतर सुरक्षा दे सकता है।
- हालांकि पूरी तरह वाटरप्रूफ होने का दावा हर डिजाइन पर लागू नहीं होता।
ट्रेंडी और यूनिक लुक
- ट्रांसपेरेंट बॉडी, चमकदार फिनिश और पॉप कलर्स इन्हें आम बैग से अलग बनाते हैं।
- इनका यूनिक स्टाइल लुक को माॅडर्न और सहजता देता है।
कई डिजाइन उपलब्ध
मानसून आउटफिट के साथ आसान स्टाइलिंग
- बारिश के मौसम में आपके आउटफिट के मुताबिक इसे स्टाइल कर सकते हैं।
- रेनकोट से लेकर डेनिम कुर्ती या कैजुअल ड्रेस तक जेली बैग कई तरह के आउटफिट के साथ मैच किए जा सकते हैं।
सामान की विजिबिलिटी
- एक ट्रांसपेरेंट बैग के अंदर रखा सामान आसानी से दिखाई देता है।
- हालांकि जैली बैग में रखी निजी चीजों के लिए पाउच का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- इसमें कई ऐसे डिजाइन भी उपलब्ध हैं जो आपके सामान को विजिबल नहीं होने देते।