फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पैसा और प्यार में से किसको चुनेंगी निया शर्मा? टीवी अभिनेत्री ने दिया दो-टूक जवाब; फैंस ने भी दी प्रतिक्रिया

Thu, 20 Aug 2026 09:37 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 20 Aug 2026 09:37 PM IST
सार
Register For Event

Nia Sharma Viral Video: निया शर्मा टीवी की उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं, जो अपने बोल्ड लुक और बयानों के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में निया शर्मा ने बताया कि वह प्यार और पैसे में से किसका चुनाव करेंगी? 

विज्ञापन
Nia Sharma Would Choose Money over love Fans React On Viral Video
निया शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम@niasharma90

निया शर्मा को टीवी सीरियल ‘जमाई राजा’ और ‘नागिन 4’ के जरिए घर-घर पहचान मिली थी। इसके अलावा वह कई रियलिटी शो में भी नजर आ चुकी हैं। हाल ही निया ‘लाफ्टर शेफ’ के सेट पर नजर आईं। यहां पैपराजी ने उनसे सवाल किया कि वह प्यार और पैसे में से किसे चुनेगी? इस पर क्या रहा अभिनेत्री का जवाब, जानिए? 



पैसे और प्यार में से निया ने किसे दी अहमियत? 
पैपराजी के सामने निया शर्मा नारंगी रंग के सूट-सलवार में आईं। वह ‘लाफ्टर शेफ’ का एपिसोड शूट करने आई थीं। इस सेट पर उन्होंने पैपराजी को कहा, ‘वह प्यार और पैसे मे से पैसे को चुनेंगी।’ वह आगे कहती हैं, ‘वह हमेशा पैसे को ही चुनेंगी।’ 

Nia Sharma Would Choose Money over love Fans React On Viral Video
निया शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम@niasharma90

फैंस ने अभिनेत्री के जवाब पर क्या प्रतिक्रिया दी? 
जब फैंस ने निया शर्मा जवाब सुना ताे कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें सही बताया। इसके अलावा कुछ फैंस ने निया के लुक को सराहा और हार्ट इमोजी शेयर किए। निया शर्मा की इंस्टाग्राम पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। उनके लगभग 8 मिलियन से अधिक फाॅलोअर्स हैं।  

क्या होगा निया शर्मा का अगला प्रोजेक्ट? 
'नागिन 4' में निया शर्मा ने लीड रोल किया था। अब तक इस टीवी शो के सात सीजन आ चुके हैं, जिनमें मौनी रॉय के अलावा, सुरभि ज्योति, सुरभि चांदना, अदा खान, तेजस्वी प्रकाश और प्रियंका चाहर चौधरी ने लीड रोल किए थे। 
बीते दिनों इस शो की प्रोड्यूसर एकता कपूर ने एक वीडियो में सभी अभिनेत्रियों की झलक दिखाई है। साथ ही बताया कि वह इसे टीवी से आगे लेकर जाना चाहती हैं। हालांकि, एकता कपूर ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि वह ‘नागिन’ पर कोई फिल्म बनाएंगी या वेब सीरीज। 

View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed