27 जून को बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्में रिलीज हुई हैं। इस दिन बॉलीवुड की फिल्म 'मां', साउथ की फिल्म 'कन्नप्पा' रिलीज हुई। इसी के साथ हॉलीवुड की फिल्म 'एफ 1' भी रिलीज हुई। सभी फिल्मों के साथ यह फिल्म भी भारत में अच्छा कलेक्शन कर रही है। आइए जानते हैं फिल्म ने गुरुवार को बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है?
2 of 5
एफ1 फिल्म
- फोटो : सोशल मीडिया
'एफ 1' ने बॉक्स ऑफिस पर बनाई पकड़
जहां भारत में इन दिनों बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन कम हो गया है वहीं हॉलीवुड फिल्म 'एफ 1' अच्छी कमाई कर रही है। ओपनिंग डे पर 5.5 करोड़ रुपये का कारोबार करने वाली इस फिल्म ने पहले रविवार को सबसे ज्यादा 8.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया। बुधवार को फिल्म का कलेक्शन 3.48 करोड़ रुपये रहा।
3 of 5
एफ 1 बॉक्स ऑफिस
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'मां' को पछाड़ा
गुरुवार यानी आज फिल्म ने अच्छा कलेक्शन करते हुए 2.51 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म का अब तक का टोटल कलेक्शन 34.49 करोड़ रुपये हो गया है। इस फिल्म ने काजोल अभिनीत फिल्म 'मां' को कमाई के मामले में पछाड़ दिया है। 'मां' का अब तक का टोटल कलेक्शन 26.18 करोड़ रुपये है।
यह खबर भी पढ़ें: Samantha Ruth Prabhu: जब सामंथा ने 18 साल की उम्र में पहले प्यार के लिए बनवाया था टैटू, कहा- 'उससे शादी...'
4 of 5
एफ 1 बॉक्स ऑफिस
- फोटो : सोशल मीडिया
कन्नप्पा को दी मात
यह दिलचस्प है कि विष्णु मांचू, प्रभास और अक्षय कुमार की अदाकारी वाली साउथ की फिल्म 'कन्नप्पा' भी 'एफ 1' के आगे नहीं टिक पा रही है। पहले दिन 9.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने वाली फिल्म 'कन्नप्पा' का कलेक्शन लगातार गिरता ही रहा। ऐसे में 'कन्नप्पा' के मुकाबले 'एफ 1' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की। 'कन्नप्पा' का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 29.76 करोड़ रुपये है।
5 of 5
फिल्म 'F1' में ब्रैड पिट
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
फिल्म की कहानी
आपको बता दें कि 'एफ1' अमेरिकन स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। फिल्म में ब्रैड पिट ने एक रेसिंग ड्राइवर का किरदार निभाया है। वह तीस साल बाद रेसिंग में वापस आते हैं और अपने एक साथी की टीम को जोड़ने की कोशिश करते हैं। स्पोर्ट्स की फिल्मों में दिलचस्पी रखने वालों के लिए यह फिल्म कमाल की है।