यूपी बोर्ड परीक्षाएं अब खत्म हो चुकी हैं। इंतजार है अब बस परिणामों का 28 फरवरी तक चलने वाली हाई स्कूल की परीक्षाओं में 31,95,603 छात्र शामिल हुए, जबकि 2 मार्च को संपन्न होने वाली इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 26,11,319 छात्र बैठें।
हम आपको पिछले साल हुई बोर्ड परीक्षा में टॉप आने वालों की सफलता की कहानी बता रहे हैं। यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में टॉप करने वाले आकाश मौर्या लोगों के लिए एक मिसाल बन चुके हैं। न जानें कितनी मुश्किलों का सामना करके आकाश ने कड़ी मेहनत से अपने पिता और परिवार का नाम रोशन किया। 500/466 अंक प्राप्त कर प्रदेश के टॉपर बने आकाश मौर्या के पिता ऑटो चलाते हैं। कांशीराम कॉलोनी में रहकर आकाश ने जो ऊंचाई हासिल की थी वो कोई आम बात नहीं थी।
आकाश ने साबित कर दिया कि बड़े से बड़ा मुकाम हासिल करने के लिए संसाधनों की नहीं कड़ी मेहनत जरूरी होती है। उनकी सफलता का यही राज है। वह अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजनों को देते हैं। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उनका सक्सेज मंत्रा दिन रात की मेहनत रही है। आकाश इंजीनियर बनना चाहते हैं।
आकाश स्कूल में क्लास करने के बाद एक घंटे की एक्स्ट्रा क्लास और फिर घर पर छह से सात घंटे की पढ़ाई हर रोज करते थे। उनके पिता कुलदीप मौर्य बेटे की सफलता पर गदगद हैं। खुशी के आंसू के बीच पिता कुलदीप बताते हैं कि वो प्राइवेट गाड़ी चलाते हैं।
पुत्र की पढ़ाई में जब बाधा आई तो ड्यूटी के बाद एक और ऑटो चलाकर ओवरटाइम करते थे। मां फूलकेसरी बताती हैं कि स्कूल का कड़ा अनुशासन और सभी के सहयोग के चलते कभी रुकावट नहीं आई। आकाश मौर्या जब अपने कॉलेज पहुंचे तो उनके स्कूल के प्रधानाचार्य ने उन्हें खुशी से गोद में उठा लिया।
लक्ष्य से भटक न जाएं इसलिए नहीं मिला मोबाइल-
प्रदेश के तीसरे टॉपर अजीत पटेल भी बाराबंकी से आते हैं। वो एक साधारण किसान के बेटे हैं। अजीत का कहना है कि वो सिविल सेवा में जाकर समाज के दबे-कुचले वर्ग और किसानों के लिए कुछ करना चाहते हैं। अजीत का मानना है कि भाग्य के सहारे रहकर बुलंदियों को नहीं छुआ जा सकता है। खुद की मेहनत के बिना कोई मुकाम हासिल नहीं होता। बेटे की सफलता से उत्साहित रामेश्वर शरण बताते हैं कि उन्होंने बेटे की हर सुख सुविधा का ध्यान रखा लेकिन उसका ध्यान पढ़ाई से भटक न जाए इसके लिए कभी मोबाइल नहीं दिया।
UP Board Class 10th Result 2019 और UP Board Class 12th Exam Result 2019 से संबंधित हर खबर पाइए। परीक्षाओं का सबसे तेज परिणाम देखने के लिए यहां रजिस्टर करें।
कमेंट
कमेंट X