दिल्ली के शाहदरा जिला स्थित विश्वास नगर इलाके में रविवार तड़के एक अवैध ई-रिक्शा चार्जिंग-पार्किंग पॉइंट में अचानक आग लग गई। हादसे में चार्जिंग पॉइंट के ठीक ऊपर बनी मेजानाइन फ्लोर (दुछत्ती) पर सो रहे 6 ई-रिक्शा चालक आग की चपेट में आ गए। शोर-शराबा हुआ तो मकान में मौजूद लोगों व पड़ोसियों ने पुलिस को खबर दी।
दिल्ली में मौत का चार्जिंग पॉइंट!: सोते हुए जिंदा जल गए चार लोग, दो की हालत नाजुक; हादसे की इनसाइड स्टोरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विकास कुमार
Updated Sun, 29 Nov 2026 05:09 PM IST
दिल्ली के विश्वास नगर में रविवार तड़के अवैध ई-रिक्शा चार्जिंग-पार्किंग पॉइंट में आग लगने से चार चालकों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से झुलस गए। सभी छह चालक चार्जिंग पॉइंट के ऊपर बनी दुछत्ती पर सो रहे थे। आग में सात ई-रिक्शा भी जल गए। पुलिस बैटरी फटने या शॉर्ट सर्किट की आशंका समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
