पांचवे वेतनमान के अनुसार सैलरी पाने वाले कर्मचारियों को भी सरकार ने दिवाली गिफ्ट दिया है। उनकी सैलरी भी बढ़ा दी गई है। पढ़िए कितना फायदा होगा आपको...
वित्त विभाग ने राज्य सरकार के उन सभी कर्मचारियों को महंगाई भत्ते (डीए) की किस्त देने का आदेश जारी किया है, जिन्हें पांचवें वेतन आयोग के अनुसार वेतन मिल रहा है। शासन ने पांचवें वेतन के तहत पेंशन ले रहे कार्मिकों को भी महंगाई राहत का लाभ देने का आदेश जारी किया है। इस निर्णय से करीब 20 हजार कर्मचारियों व पेंशनरों का फायदा होगा।
बुधवार को सचिव वित्त अमित सिंह नेगी ने इस आशय का शासनादेश जारी किया। जारी शासनादेश के अनुसार, महंगाई भत्ता पांचवें वेतन आयोग के अनुसार संशोधित वेतन ले रहे राज्य सरकार के कर्मचारियों, स्थानीय निकायों, सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों, राजकीय विश्वविद्यालयों तथा प्राविधिक शिक्षण संस्थानों के कार्मिकों को दिया गया है। डीए की ये किस्त उन्हें जुलाई 2016 से और एक जनवरी 2017 से लागू की गई है।
अभी उनके डीए की दर 245 प्रतिशत है। जुलाई 2016 में डीए की दर बढ़कर 256 प्रतिशत और एक जुलाई 2017 से लागू होने पर ये बढ़कर 264 प्रतिशत हो जाएगी। महंगाई भत्ते की एक जुलाई 16 से 31 अगस्त 2017 तक की बढ़ी हुई राशि कार्मिकों के भविष्य निधि के खाते में जमा होगी।
5 of 6
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
एक सितंबर 2017 से उन्हें डीए का नकद भुगतान होगा। अंशदायी पेंशन योजना से आच्छादित कार्मिकों के एरियर में से 10 प्रतिशत पेंशन खाते में जमा हो जाएगी। यह लाभ अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों को भी मिलेगा।