जियो को टक्कर देने के लिए बीएसएनएल ने अपने ग्राहकों के लिए शानदार रिचार्ज प्लान लांच किए हैं। जल्दी देखिए...
2 of 5
मोबाइल पर बात
- फोटो : सांकेतिक चित्र
उत्तराखंड परिमंडल के मुख्य महाप्रबंधक महक सिंह ने बताया कि, बीएसएनएल जल्द ही उत्तराखंड में 4 जी सेवा शुरू करने जा रहा है। इसके लिए पहले चरण में 58 बीटीएस लगाने की तैयारी की जा रही है। पहले चरण में नैनीताल में 27 और अल्मोड़ा में 21 बीटीएस लगाए जाएंगे। इसके साथ ही पोस्टपेड और प्रीपेड उपभोक्ताओं के लिए कंपनी ने कई आकर्षक प्लान भी निकाले हैं।
प्रीपेड ग्राहकों के लिए एसटीवी- 118 का अनलिमिटेड वायस प्लान पेश किया है। इस स्कीम के तहत यूजर्स को मात्र 118 रुपये में 28 दिनों तक के लिए फ्री अनलिमिटेड वायस काल और 3 जी और 4जी 1जीबी डाटा मिलेगा। इसके साथ ही बीएसएनएल मुफ्त रिंग बैक टोन की सुविधा भी दे रहा है।
बीएसएनएल ने ग्राहकों के लिए 333 रुपए में तीन जीबी डाटा प्रतिदिन और कॉलर ट्यून के साथ इसी नेटवर्क पर लोकल और एसटीडी कॉल 45 दिनों के लिए मिलेगी।
वहीं 444 रुपए के रिचार्ज पर आपको 4 जीबी डाटा प्रतिदिन और कॉलर ट्यून के साथ बीएसएनएल नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल 60 दिनों के लिए मिल सकेंगी।