BSNL का यह धमाकेदार प्लान आपका दिल खुश कर देगा और होगा भी क्यों नहीं। ऑफर धमाकेदार जो है। पढ़िए और जल्दी से उठाएं फायदा..
भारतीय संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के लैंडलाइन फोन अब वर्चुअल होंगे। इसके साथ ही आप घर और दफ्तरों के बेसिक फोन को अपने मोबाइल से जोड़ सकेंगे। अागे पढ़े ऑफर के बारे में..
बीएसएनएल के असीम प्लान से अब ब्राडबैंड में 1199 रुपये में अनलिमिटेड प्लान पर उपभोक्ताओं को 8 एमबीपीएस की स्पीड के साथ अनलिमिटेड एसटीडी व लोकल कॉल की सुविधा किसी भी नेटवर्क पर हर समय उपलब्ध हो पाएगी।
बेसिक फोन को मोबाइल से लिंक कराने के लिए 99 रुपये वार्षिक और अन्य कंपनी के मोबाइल पर 199 रुपये प्रति वर्ष की दर से भुगतान करना होगा। इस तरह उपभोक्ताओं के बेसिक फोन पर आने वाले कॉल्स को मोबाइल पर डायवर्ट कर देगा।
इसके साथ लैंडलाइन फोन पर हर रविवार पूरे दिन एवं सप्ताह के अन्य दिनों में रात्रि 10.30 से सुबह 6.30 बजे तक फ्री कांलिग की सुविधा मिल सकेगी। प्रीपेड मोबाइल में 429 रुपये में 84 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉल सभी नेटवर्क व अनलिमिटेड डाटा उपलब्ध है।