आर्मी कैडेट कॉलेज (एसीसी) की 108वीं ग्रेजुएशन सेरेमनी में पास आउट होकर देशभर के 55 कैडेट्स ने फौज में अफसर बनने की तरफ मजबूत कदम बढ़ा दिए हैं। भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में एक साल का प्रशिक्षण हासिल करने के बाद यह बतौर अफसर सेना में शामिल होंगे।
एसीसी ग्रेजुएशन सेरेमनी में पास आउट हुए 55 कैडेट, नीरज को गोल्ड मेडल
ग्रेजुएशन कोर्स के दौरान हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा निवासी नीरज नेगी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया। कोर्स में नीरज समेत प्रदेश के नौ होनहार शामिल हैं।
उन्होंने एसीसी प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि एसीसी ने देश को तमाम ऐसे जांबाज अफसर दिए, जिन्होंने हर मोर्चे पर सफलता के झंडे गाड़े। कार्यक्रम में एसीसी विंग कमांडर ब्रिगेडियर रवि डिमरी भी मौजूद रहे।
एसीसी के होनहार
चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ गोल्ड मेडल (सीओएएस)- नीरज नेगी, हल्द्वानी
सीओएएस सिल्वर मेडल- सौरभ दास, नदिया, पश्चिम बंगाल
सीओएएस ब्रांज मेडल- जय कुमार दीक्षित, दिल्ली
कमांडेंट्स बैनर - कारगिल कंपनी