देवा इंडिया फाउंडेशन की निदेशक साध्वी देवा ठाकुर ने अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले को लेकर विवादित बयान दिया है।
2 of 9
बंदूकों की शौकीन साध्वी देवा ठाकुर
एक वीडियो के माध्यम से साध्वी ने एक विशेष धर्म के लोगों को चेताया है कि जब हज यात्रा निकलेगी तो शिव भक्त भी हमले का जवाब देंगे। इतना ही नहीं साध्वी ने सीधे तौर पर चेतावनी दी कि, तुम लोग हज पर दिल्ली-मुंबई होकर ही जाओगे ना, देखना उस दिन ये शिवभक्त, गोभक्त और राष्ट्रभक्त कैसा बदला लेंगे?
साध्वी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम भी संदेश दिया है और कहा है कि आपको दस सिर काटने के लिए चुना था, न ही निंदा करने के लिए। साध्वी कह रही हैं कि अब निंदा छोड़िये और कार्रवाई कीजिये। साध्वी की यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर हो रही है और लोग इस पर अलग अलग तरह के कमेंट कर रहे हैं।
बता दें कि साध्वी अक्सर विवादित बयान देती हैं और एक विशेष समुदाय के खिलाफ खुलकर बोलती हैं। इसको लेकर साध्वी को कई बार धमकियां भी मिल चुकी हैं। दस जुलाई को अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले की घटना के बाद साध्वी ने कई फेसबुक पोस्ट भी किए हैं। इनमें एक धर्म विशेष के लोगों के लिए अपशब्द कह रही हैं।
5 of 9
साध्वी देवा ठाकुर का प्रोफाइल
- फोटो : फाइल फोटो
इतना ही नहीं उन्होंने ऐसे ही वीडियो भी अपलोड भी किये हैं। ताजा वीडियो में साध्वी ने अमरनाथ यात्रियों पर हुए हमले को लेकर ओवैसी और आजम खान पर भी हमला बोला है। उन्होंने कहा है हर मामले पर भोंकने वाले ये नेता अब चुप क्यों हैं।