पाकिस्तान के खिलाफ शतक ठोकने वाले इस युवा क्रिकेटर की कामयाबी का राज जानिए। मां ने खुद बताई है।
न्यूजीलैंड में खेले गए अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराने के बाद मैन ऑफ द सीरीज शुभमन गिल के घर पर खूब भंगड़ा डाला। शुभमन के माता-पिता के अलावा उनके पड़ोसी ढोल की थाप पर नाचते रहे।
जश्न के इस माहौल में शुभमन गिल की मां कीरत गिल ने खुलासा किया शुभमन को लाल रंग को अपने लिए बहुत लक्की मानता है। उन्होंने कहा कि जब भी वह मैच खेलने जाता है तो लाल रंग का रूमाल अपने पास रखता है। कीरत गिल ने कहा कि शुभमन कई मैचों में सफेद रूमाल के साथ खेलने उतरा पर उन मैचों में उसका प्रदर्शन बेहतर नहीं रहा।
शुभमन गिल के दोस्त ध्रुव ने बताया कि शुभमन शांत स्वभाव का है और वह हमेशा ही क्रिकेट के बारे में सोचता रहता है। उन्होंने कहा कि कई बार तो वह अभ्यास में इतना लीन हो जाता है कि हफ्तों तक उनकी मुलाकात नहीं हो पाती।
परिवार का सपना हुआ पूरा
अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता टीम के स्टार क्रिकेटर शुभमन गिल की मां कीरत कौर का कहना है कि जिस दिन को देखने के लिए परिवार तरस रहा था, आखिर आज वह पूरा हुआ। इसी दिन के लिए हम पंजाब के जलालाबाद से मोहाली शिफ्ट हुए थे। आज लगता है हमारा सपना पूरा हो गया।