बीएसएनएल अपने ग्राहकों के लिए बड़ा ही आकर्षक ऑफर लेकर आया है। कंपनी ने सस्ते से भी सस्ता एक प्लान लॉन्च किया है, फायदा उठाइए।
बीएसएनएल ने लो कॉस्ट प्रमोशनल अनलिमिटेड ब्रॉडबैंड प्लान ‘एक्सपीरिएंस अनलिमिटेड बीबी 249’ ( 02 एमबीपीएस) शुरू किया है। इस प्लान के तहत ग्राहक हर रोज 10 जीबी डाटा डाउनलोड कर सकते हैं।
इसके साथ ही ग्राहक रात्रि 9 बजे से सुबह 7 बजे तक किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड फ्री कॉल कर सकेंगे, जबकि सभी रविवार को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के पूरे दिन फ्री बातचीत कर सकते हैं।
इसके लिए ग्राहकों को प्रति माह सिर्फ 249 रुपये भुगतान करने होंगे। इस संबंध में डायरेक्टर (सीएफए) ने कहा कि बीएसएनएल एकमात्र ऐसा आपरेटर है जो सबसे सस्ती सेवा सेवा दे रहा है।
उन्होंने कहा कि इस प्लान को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। नए ब्रॉडबैंड कनेक्शन के लिए अपने नजदीकी बीएसएनएल कस्टमर सर्विस सेंटर पर संपर्क किया जा सकता है।