हरियाणा की डांसर सपना चौधरी, जिनके फैन अब सलमान खान भी हो गए है। देखिए क्यों उन्होने सपना के आगे हाथ जोड़ लिए...
दरअसल, बिग बॉस के घर में रविवार रात 18 कंटेस्टेंट की एंट्री हुई। इनमें से फैंस को सबसे ज्यादा जिस कंटेस्टेंट का इंतजार था वो थीं हरियाणा की डांसर सपना चौधरी। सलमान खान ने खुद बताया कि जब सपना ऑडिशन देने आई थीं तो हर कोई सपना के साथ सेल्फी लेना चाहता था।
सलमान ने बताया कि सपना जैसी फैन फॉलोइंग किसी कंटेस्टेंट की नहीं थी। इस शो में सपना ने पहली बार सलमान खान के साथ डांस भी किया। सलमान की बातों से लग रहा था कि वो सपना से काफी इंप्रेस हैं।
जब पड़ोसी ने सपना से पूछा कि आप पैसे लेकर डांस करती हैं तो सलमान ने तुरंत कहा कि तो क्या हम आर्टिस्ट बिना पैसे लिए ही नाचे। डांस के बाद सलमान खान ने सपना चौधरी से उनकी जिंदगी के बारे में कई सवाल किए। सलमान ने सपना चौधरी से उनके जहर खाने की बात भी पूछी।
तब सपना ने कहा, 'मैंने जहर खा लिया था कि उस दौरान जो कुछ हो रहा था उसे मैं झेल नहीं पा रही थी। लोगों ने मेरे बारे में बहुत सारी गलत बातें कहीं। लेकिन मैंने अब सबकी बातें सुननी बंद कर दीं।'