आईफोन में भी ब्लास्ट हो सकता है। ऐसी घटना मोहाली में बीते दिन सामने आ चुकी है। यूजर्स जरा सी सावधानी रखें तो इससे बचा जा सकता है।
कभी भी आईफोन में लोकल चार्जर या बैट्री का इस्तेमाल न करें। हमेशा ओरिजनल प्रोड्क्ट का इस्तेमाल करें। गौर हो कि मोहाली में पढ़ाई कर रहे एक स्टूडेंट के एप्पल आईफोन 5एस में जिस समय ब्लास्ट हुआ, उस समय वह चार्जिंग में लगाया हुआ था।
कवर को हटाएं: फोन को चार्ज करने के दौरान कवर को निकाल दें। इससे फोन ज्यादा हीट नहीं होता है।
हॉट एरिया में न रखें: कभी भी अपने मोबाइल को हॉट एरिया में न रखें। इससे फोन का तापमान बढ़ जाता है और उसके बाद उसके यूज करने पर खतरा बना रहता है।
USB चार्जिंग: अक्सर यूएसबी चार्जिग से फोन जल्दी चार्ज नही हो पाता है। लेकिन आपको बता दें कि यह फोन को हीट होने से बचाता है और इसी के साथ, इसमें आग लगने या ब्लास्ट होने का चांस भी खत्म हो जाता है।