सर्च इंजन कंपनी गूगल के साथ मिलकर के आप भी अपना व्यापार खोल सकते हैं। भारत में गूगल लोगों को घर बैठे चार तरीकों से कमाई करने का मौका दे रही है। इसके लिए उसने कई तरह के कार्यक्रम चला रखे हैं। अगर आप प्रोफेशनल रूप से फेसबुक, ब्लॉग और बाकी सोशल नेटवर्क का इस्तेमाल करते हैं तो गूगल आपको पैसा कमाने का मौका देता है।
ऐसे होगी कमाई
गूगल आपके सोशल मीडिया पेज, ब्लॉग, यूट्यूब पेज आदि पर विज्ञापन चलाता है, जिससे आपको कमाई का मौका मिलता है। अगर आपके पेज, ब्लॉग और अन्य जगह पर अच्छा खासा ट्रैफिक आता है, तो गूगल उस पर विज्ञापन चलाने लगता है। ऐसे में आपको काफी अच्छी कमाई हो सकती है।
खोलना होता है यहां पर खाता
गूगल एडवर्ड्स और ऐडसेंस नाम से दो सेवाएं चलाता है। इन दोनों सेवाओं पर आपको अपना खाता खोलना होता है। यहां पर खाता खोलने के लिए काफी नियम भी हैं। गूगल आपके पेज पर तभी विज्ञापनों को शुरू करेगा, जब वो पेज या फिर ब्लॉग कम से कम छह महीने पुराना हो। इसके साथ ही पेज पर हमेशा अपडेशन होता रहे। वहीं यूट्यूब पर भी लगातार नए और यूनिक कंटेंट वाले वीडियो अपलोड होते रहें। इस पर रोजाना के हिसाब से ट्रैफिक भी आता रहे।
चलेंगे इस तरह के विज्ञापन
गूगल ऐडसेंस आपके पेज पर कई तरह के विज्ञापन चलाता है। इनमें वीडियो, टेक्सट, बैनर ऐड प्रमुख हैं। इनमें से किसी भी तरह का विज्ञापन आप अपने पेज के लिए चुन सकते हैं। हालांकि विज्ञापन चलने के बाद गूगल की कुछ शर्तों को आपको मानना पड़ेगा।
कम से कम 100 डॉलर की कमाई
आपको गूगल की तरफ से भुगतान तब किया जाएगा, जब खाते में 100 डॉलर हो जाएंगे। अगर इससे कम कमाई होगी तो पैसे आपके खाते में ट्रांसफर नहीं होंगे। सौ डॉलर पूरे होने में पैसा आपके बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर हो जाएगा।