फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2025 TVS Apache RTR 310: नई 2025 टीवीएस अपाचे आरटीआर 310 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और नए फीचर्स

Thu, 17 Jul 2025 02:02 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 17 Jul 2025 02:02 PM IST
सार
Register For Event

TVS Apache RTR 310 (टीवीएस अपाचे आरटीआर 310) ने TVS Motor (टीवीएस मोटर) की प्रीमियम मोटरसाइकिल रणनीति में बड़ी भूमिका निभाई है, खासकर भारत और चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में।

विज्ञापन
2025 TVS Apache RTR 310 Motorcycle Launched in India Know Price Features Specifications
2025 TVS Apache RTR 310 - फोटो : TVS Motor
TVS Apache RTR 310 (टीवीएस अपाचे आरटीआर 310) ने TVS Motor (टीवीएस मोटर) की प्रीमियम मोटरसाइकिल रणनीति में बड़ी भूमिका निभाई है, खासकर भारत और चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में। यह बाइक उन राइडर्स के बीच काफी पसंद की जाती है, जो मिड-कैपेसिटी स्ट्रीटफाइटर में परफॉर्मेंस और किफायती दाम का सही संतुलन ढूंढते हैं। इसका मुकाबला सीधे तौर पर KTM 390 Duke (केटीएम 390 ड्यूक) और BMW G 310 R (बीएमडब्ल्यू जी 310 आर) जैसी बाइकों से होता है, जहां टेक्नोलॉजी और कीमत दोनों ही अहम होते हैं। 


यह भी पढ़ें - Driving Licence: घर बैठे ऑनलाइन डाउनलोड करें ड्राइविंग लाइसेंस की सॉफ्ट कॉपी, जानें पूरा तरीका
2025 TVS Apache RTR 310 Motorcycle Launched in India Know Price Features Specifications
2025 TVS Apache RTR 310 - फोटो : TVS Motor
TVS Apache RTR 310: इंजन और परफॉर्मेंस
2025 Apache RTR 310 के इंजन सेटअप में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें पहले की तरह 312.12cc का सिंगल-सिलेंडर, रिवर्स-इंक्लाइंड इंजन दिया गया है। यह इंजन स्पोर्ट, ट्रैक और सुपरमोटो मोड में 9700 RPM पर 35.1 बीएचपी की पावर देता है। जबकि अर्बन और रेन मोड में पावर 26.7 बीएचपी तक सीमित रहती है। टॉर्क आउटपुट 28.7 Nm का है, जो परफॉर्मेंस मोड में मिलता है। बाइक में हाइब्रिड ट्रेलिस और एल्युमिनियम कास्ट फ्रेम, 41 mm की एडजस्टेबल यूएसडी फोर्क्स, रियर मोनोशॉक और मिशेलिन रोड 5 टायर्स दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें - Jeep India: भारत में लॉन्च हुई जीप कंपास और मेरिडियन की नई ट्रेल एडिशन, जानें कीमतें और क्या है खास
2025 TVS Apache RTR 310 Motorcycle Launched in India Know Price Features Specifications
2025 TVS Apache RTR 310 - फोटो : TVS Motor
2025 Apache RTR 310: वेरिएंट्स और फीचर्स
Apache RTR 310 का बेस वेरिएंट क्रूज कंट्रोल, लीनियर ट्रैक्शन कंट्रोल, ड्रैग टॉर्क कंट्रोल और रियर व्हील लिफ्ट प्रोटेक्शन जैसे फीचर्स के साथ आता है। अगर आप टॉप वेरिएंट लेते हैं तो आपको इसमें बाय-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर भी मिलेगा, जो इस प्राइस सेगमेंट में बेहद खास माना जाता है।

2025 Apache RTR 310: डायनामिक किट और डायनामिक प्रो किट की पेशकश
डायनामिक किट में एडजस्टेबल फ्रंट और रियर सस्पेंशन, ब्रास कोटेड ड्राइव चेन और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) शामिल है। वहीं, डायनामिक प्रो किट में इससे भी आगे बढ़ते हुए की-लेस राइड, लॉन्च कंट्रोल, कॉर्नरिंग ABS, कॉर्नरिंग क्रूज कंट्रोल, स्लोप डिपेंडेंट कंट्रोल और रियर लिफ्ट-ऑफ प्रोटेक्शन जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं।

2025 Apache RTR 310: अन्य खास फीचर्स
इस बाइक में पांच राइडिंग मोड्स मिलते हैं, जिनमें सुपरमोटो मोड भी शामिल है। इसके अलावा इसमें क्लास-D LED रिफ्लेक्टर्स, डायनामिक ट्विन टेल लैम्प्स, ट्रांसपेरेंट क्लच कवर, 5-इंच का टीएफटी जेन-2 कनेक्टेड क्लस्टर और सीक्वेंशियल टर्न इंडिकेटर्स भी दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें - Electric Car: FY28 तक भारत में 7% पार कर सकती है इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री, रिपोर्ट में दावा
विज्ञापन
विज्ञापन
2025 TVS Apache RTR 310 Motorcycle Launched in India Know Price Features Specifications
2025 TVS Apache RTR 310 - फोटो : TVS Motor
TVS Apache RTR 310: कीमत और कलर ऑप्शंस
2025 Apache RTR 310 को दो ट्रिम्स - बेस और टॉप में लॉन्च किया गया है। बेस वेरिएंट की कीमत करीब ढाई लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से कुछ कम है। जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत करीब ढाई लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से कुछ ज्यादा रखी गई है। डायनामिक किट के साथ यह बाइक करीब पौने तीन लाख रुपये और डायनामिक प्रो किट के साथ करीब पौन तीन लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से कुछ ज्यादा में मिलेगी। यह स्ट्रीटफाइटर बाइक चार रंगों - फायरी रेड, फ्यूरी येलो, आर्सेनल ब्लैक और सेपांग ब्लू में उपलब्ध होगी।

यह भी पढ़ें - Ola Electric: भारत के सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचने वाले राज्य में ओला के 90% शोरूम हो जाएंगे बंद, जानें वजह
विज्ञापन
2025 TVS Apache RTR 310 Motorcycle Launched in India Know Price Features Specifications
2025 TVS Apache RTR 310 - फोटो : TVS Motor
TVS Apache RTR 310: भारत समेत इंटरनेशनल मार्केट में बिक्री शुरू
टीवीएस ने भारत और अपने एक्सपोर्ट मार्केट्स में 2025 Apache RTR 310 की बिक्री शुरू कर दी है। इसके अपग्रेडेड फीचर्स और रिवाइज्ड प्राइसिंग के साथ कंपनी ने इस बाइक को ऐसे सेगमेंट में उतारा है, जहां यह न तो सबसे सस्ती है और न ही सबसे आक्रामक। लेकिन फिर भी अपनी खासियतों के दम पर प्रतिस्पर्धी बनी रह सकती है। 

यह भी पढ़ें - VinFast India: विनफास्ट VF7 और VF6 इलेक्ट्रिक एसयूवी की बुकिंग शुरू, अगस्त में होगी लॉन्चिंग, जानें डिटेल्स 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed