{"_id":"6a86bf16884c6d3096094119","slug":"venus-transit-in-chitra-nakshtra-on-25-august-these-zodiac-sign-will-be-shine-2026-08-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"धन और वैभव दाता शुक्र 25 अगस्त को करेंगे चित्रा नक्षत्र में गोचर, करियर-कारोबार में तरक्की के योग","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
धन और वैभव दाता शुक्र 25 अगस्त को करेंगे चित्रा नक्षत्र में गोचर, करियर-कारोबार में तरक्की के योग
ज्योतिष में शुक्र ग्रह को सुख,वैभव और ऐशोआराम का कारक ग्रह माना जाता है। 25 अगस्त को शुक्र चित्रा नक्षत्र में गोचर करेंगे जिससे कुछ राशि वालों को अच्छा लाभ होगा।
विज्ञापन
1 of 4
शुक्र नक्षत्र परिवर्तन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को सुख, वैभव, ऐशोआराम और सौंदर्य आदि का कारक ग्रह माना गया है। शुक्र राशि परिवर्तन करने के साथ-साथ एक निश्चित अवधि में नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं। जिसका प्रभाव देश-दुनिया के साथ सभी 12 राशियों पर भी पडता है। आपको बता दें कि इस समय शुक्र कन्या राशि में विराजमान हैं , 25 अगस्त को शुक्र हस्त नक्षत्र से निकलकर चित्रा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। शुक्र का मंगल के नक्षत्र में परिवर्तन करने से कई राशियों के जातकों के ऊपर प्रभाव देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं किन-किन राशि वालों के ऊपर शनि के नक्षत्र परिवर्तन का लाभ मिलेगा।
2 of 4
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि पर शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन का असर
आपकी राशि पर शुक्र का गोचर पंचम भाव में होगा जिससे आपको संतान सुख की प्राप्ति होगी। आय में वृद्धि के योग बनेंगे। करियर-कारोबार में नया और ऊंचा मुकाम हासिल हो सकता है। इस दौरान आपके लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। आपकी बौद्धिक क्षमता में विकास होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी और आपके आत्मविश्वास में वृद्धि के योग हैं। आपका किसी महत्वपूर्ण योजना में निर्णय कारगर और प्रभावी साबित होगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और सेहत अच्छी रहेगी।
वृश्चिक राशि पर शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव
आपके के लिए शुक्र का चित्रा नक्षत्र में प्रवेश आपकी राशि के 11वें भाव में होगा जिससे लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा। अधूरी इच्छाएं पूरी होंगी और आय के नए-नए स्त्रोत खुल सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर रहेगी। आपको इस दौरान उधार दिया हुआ धन वापस आ सकता है। प्रभावशाली लोगों से संपर्क स्थापित होगा। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन के योग हैं। वैवाहिक जीवन में सुख और शांति रहेगी।
मकर राशि पर शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन का असर
मकर राशि वालों के लिए शुक्र आपके भाग्य भाव में रहेंगे जिससे आपको भाग्य का भरपूर लाभ मिलेगा। शुक्रदेव आपकी राशि से पंचम और दशम भाव के स्वामी होकर चित्रा नक्षत्र में नवम भाव में होगा। इससे जीवन में चली आ रही परेशानियों का अंत होगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी और लंबे समय से अटके हुए कार्यों में अच्छी सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के लिए कुछ अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं, वहीं जो लोग किसी किसी तरह के बिजनेस से जुड़े हुए हैं उनको अच्छा मुनाफा हासिल हो सकता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।