फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Neech Bhang Rajyog: मंगल का बड़ा गोचर, बनेगा नीचभंग राजयोग, इन 5 राशियों के करियर-कारोबार में आएगी तेजी

Sat, 22 Aug 2026 06:23 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 22 Aug 2026 06:23 PM IST
सार
Register For Event

Mangal Gochar 2026: ज्योतिष के अनुसार मंगल के राशि परिवर्तन से नीचभंग राजयोग का निर्माण होने जा रहा है। इस योग का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह समय करियर, कारोबार और आर्थिक मामलों में खास लाभ लेकर आ सकता है।

विज्ञापन
Neech Bhang Rajyog Mars Transit to Boost Wealth and Success for These 5 Zodiac Signs
neechbhang rajyog - फोटो : amar ujala

Mangal Gochar 2026: 18 सितंबर 2026 को मंगल के कर्क राशि में प्रवेश के साथ गुरु-मंगल की युति बनने जा रही है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, कर्क में गुरु की मजबूत स्थिति मंगल के नीचत्व को भंग कर सकती है, जिससे नीचभंग राजयोग का निर्माण माना जा रहा है। इस योग को करियर, धन, कारोबार और संपत्ति से जुड़े मामलों में शुभ परिणाम देने वाला माना जाता है। हालांकि इसका प्रभाव सभी राशियों पर रहेगा, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह समय खास तौर पर तरक्की और आर्थिक लाभ के नए अवसर लेकर आ सकता है।

Neech Bhang Rajyog Mars Transit to Boost Wealth and Success for These 5 Zodiac Signs
परिवार में आपकी राय को महत्व मिलेगा - फोटो : amar ujala

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए मंगल का यह गोचर करियर और संपत्ति से जुड़े मामलों में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। मंगल आपकी राशि के स्वामी हैं, इसलिए उनका नीचभंग होना आपके लिए विशेष माना जा रहा है। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिलने के साथ प्रमोशन या बेहतर सैलरी की बातचीत आगे बढ़ सकती है। कारोबार में लंबे समय से अटका प्रोजेक्ट दोबारा शुरू होने के संकेत हैं। जमीन, मकान या वाहन से जुड़ा कोई फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। परिवार में आपकी राय को महत्व मिलेगा और पार्टनर का सहयोग भी बढ़ेगा। योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ेंगे तो अच्छा लाभ मिल सकता है।

Neech Bhang Rajyog Mars Transit to Boost Wealth and Success for These 5 Zodiac Signs
नौकरी में आपकी बातचीत और कम्युनिकेशन स्किल काफी काम आएगी। - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए यह योग आर्थिक और पारिवारिक मामलों में राहत लेकर आ सकता है। लंबे समय से अटका कोई भुगतान वापस मिलने की संभावना है और कमाई बढ़ाने के नए रास्ते भी खुल सकते हैं। नौकरी में आपकी बातचीत और कम्युनिकेशन स्किल काफी काम आएगी। कारोबारियों को किसी क्लाइंट, डील या नए प्रोजेक्ट से फायदा मिल सकता है। बचत बढ़ाने के अवसर बनेंगे। परिवार की किसी पुरानी समस्या का समाधान निकल सकता है और प्रेम संबंधों में भी गलतफहमियां दूर होंगी। विद्यार्थियों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। हालांकि पैसों से जुड़े फैसले भावनाओं में आकर न लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Neech Bhang Rajyog Mars Transit to Boost Wealth and Success for These 5 Zodiac Signs
लंबे समय से अटका कोई महत्वपूर्ण फैसला आगे बढ़ सकता है। - फोटो : amar ujala

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए यह गोचर बेहद महत्वपूर्ण माना जा सकता है, क्योंकि मंगल आपकी ही राशि में प्रवेश करेंगे और यहां पहले से उच्च स्थिति में गुरु मौजूद हैं। इस युति से बनने वाले नीचभंग राजयोग का असर आपके आत्मविश्वास और व्यक्तित्व पर दिखाई दे सकता है। लंबे समय से अटका कोई महत्वपूर्ण फैसला आगे बढ़ सकता है। नौकरी में नई जिम्मेदारी या नेतृत्व का अवसर मिल सकता है, जबकि कारोबार में विस्तार की योजना पर काम शुरू हो सकता है। जमीन, मकान या वाहन खरीदने की इच्छा पूरी होने के योग बन सकते हैं। रिश्तों में पार्टनर का भरोसा बढ़ेगा और सामाजिक स्तर पर भी आपकी पहचान मजबूत हो सकती है।

विज्ञापन
Neech Bhang Rajyog Mars Transit to Boost Wealth and Success for These 5 Zodiac Signs
नौकरी में प्रमोशन, पद में बदलाव या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। - फोटो : amar ujala

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए मंगल का यह गोचर भाग्य और करियर के लिहाज से अच्छा साबित हो सकता है। मंगल आपकी राशि के स्वामी हैं, इसलिए उनका नीचभंग होना आपके लिए विशेष लाभकारी माना जा रहा है। अचानक किसी पुराने अवसर से फायदा मिल सकता है। नौकरी में प्रमोशन, पद में बदलाव या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। कारोबारियों को दूसरे शहर या विदेश से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण काम मिल सकता है। उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सही दिशा मिल सकती है और यात्रा भी लाभदायक रहेगी। परिवार में आपकी सलाह को महत्व मिलेगा, जबकि प्रेम संबंधों में भविष्य को लेकर कोई बड़ा निर्णय लिया जा सकता है।

 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed