फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain Girls Tie Rakhi To Nation's Heroes This Thread Connects Us To Border

MP: छात्राओं ने सैनिकों के लिए बनाई राखी, पत्रों में लिखी दिल की बात; बोलीं- ‘भैया के नाम आपकी वीरा का सलाम’

Fri, 21 Aug 2026 09:23 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Fri, 21 Aug 2026 09:23 AM IST
सार
Register For Event

उज्जैन के एसके साई कृपा हायर सेकेंडरी स्कूल में ‘एक राखी जवानों के नाम’ अभियान के तहत अनोखा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सैकड़ों छात्राओं ने सीमा पर तैनात सैनिक भाइयों के लिए खुद राखियां बनाईं और भावनाओं से भरे पत्र लिखे। 

विज्ञापन
Ujjain Girls Tie Rakhi To Nation's Heroes This Thread Connects Us To Border
उज्जैन की छात्राओं ने सैनिकों को भेजा प्यार - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

एक हाथ में राखी, दूसरे हाथ में भाइयों के लिए पत्र और दिल से आशीर्वाद... आज ऐसा ही नजारा उज्जैन के एक स्कूल में दिखाई दिया। यहां छात्राओं ने देश की सरहद पर तैनात सैनिक भाइयों के लिए खुद राखियां तैयार कीं और उनके प्रति अपने मन के भावों को पत्र में लिखने के साथ ही इन्हें सभी के सामने व्यक्त भी किया।
विज्ञापन


रक्षाबंधन के साथ देश प्रेम के ऐसे अनोखे कार्यक्रम का आयोजन क्षीरसागर स्थित एसके साई कृपा हायर सेकेंडरी स्कूल में किया गया, जिसमें सैकड़ों छात्राओं ने सहभागिता करते हुए देश की सरहद पर तैनात भाइयों के लिए राखियां और पत्र भेजे।
विज्ञापन


‘एक राखी जवानों के नाम’
स्कूल के प्राचार्य एन.एस. पवार ने आयोजन की जानकारी देते हुए बताया कि डाक विभाग के माध्यम से चलाए जा रहे ‘एक राखी जवानों के नाम’ अभियान के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें स्कूल की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। छात्राओं ने सैनिक भाइयों के लिए न सिर्फ राखियां बनाईं, बल्कि उनके लिए पत्र लिखकर मन की भावनाएं भी व्यक्त कीं। स्कूल के प्राचार्य एन.एस. पवार ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में देशभक्ति के संस्कार जगाना और सीमा पर तैनात जवानों तक यह संदेश पहुंचाना था कि पूरा देश उनके त्याग का सम्मान करता है। छात्राओं के हाथों से लिखे ये पत्र और रेशमी डोरे केवल एक धागा नहीं, बल्कि उस निस्वार्थ प्रेम का प्रतीक हैं, जो सरहद की दूरी को मिटाकर हर एक जवान को अपने परिवार का अहसास कराता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP: पुराने पत्थर, वही स्थापत्य और राजस्थान के हुनरमंद कारीगर...; उज्जैन में लौट रहा 1000 साल पुराना मंदिर

‘सैनिक भैया के नाम आपकी वीरा का सलाम’
सैनिक भाइयों के लिए राखी बनाने के साथ ही छात्राओं ने उनके लिए पत्र भी लिखे। इन पत्रों को आकर्षक रूप से सजाने के साथ ही छात्राओं ने उन पर अलग-अलग स्लोगन भी लिखे। एक छात्रा ने ‘सैनिक भैया के नाम आपकी वीरा का सलाम’ लिखा, तो वहीं ‘हैप्पी रक्षाबंधन... मेरे प्यारे सैनिक भाई’ भी पत्र पर लिखा गया। इन पत्रों पर छात्राओं ने राखी और भाई-बहन के फोटो भी बनाए। छात्राओं ने अपने संदेशों के जरिए सीमा पर तैनात सैनिकों के प्रति सम्मान, स्नेह और देशभक्ति की भावना व्यक्त की।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed