फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain Mahakal parisar Reconstruction of 1000 Year Old Temple Underway with Original Architecture

MP: पुराने पत्थर, वही स्थापत्य और राजस्थान के हुनरमंद कारीगर...; उज्जैन में लौट रहा 1000 साल पुराना मंदिर

Fri, 21 Aug 2026 08:37 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Fri, 21 Aug 2026 08:37 AM IST
सार
Register For Event

उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में खुदाई के दौरान मिले करीब एक हजार वर्ष पुराने परमारकालीन शिव मंदिर के अवशेषों से उसी प्राचीन शैली में मंदिर का पुनर्निर्माण किया जा रहा है। पुरातत्व विशेषज्ञों की देखरेख में हो रहे इस कार्य में मूल पत्थरों का उपयोग किया जा रहा है।

विज्ञापन
Ujjain Mahakal parisar Reconstruction of 1000 Year Old Temple Underway with Original Architecture
उज्जैन में एक हजार साल पुराना मंदिर फिर ले रहा आकार - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर परिसर में एक हजार वर्ष प्राचीन ऐतिहासिक धरोहर को फिर से जीवित किया जा रहा है। मई 2020 में विस्तारीकरण कार्यों के दौरान 25 से 30 फीट गहरी खुदाई में मिले परमारकालीन शिव मंदिर के अवशेषों से अब उसी प्राचीन शैली में मंदिर का पुनर्निर्माण शुरू हो गया है। पुरातत्व विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में चल रहे इस कार्य का मुख्य उद्देश्य महाकाल मंदिर के गौरवशाली इतिहास और प्राचीन शैव स्थापत्य को पुनर्स्थापित करना है। वर्ष 2020-21 की खोदाई के दौरान भूमिगत गर्भगृह के अवशेष, प्राचीन शिवलिंग, नंदी, गणेश, मां चामुंडा और शार्दूल की प्रतिमाएं मिली थीं। इसके अलावा भूमिज शैली में निर्मित मंदिर के स्तंभ, कुंभ भाग, आमलक, भारवाही कीचक और कपोतिका जैसे कई स्थापत्य खंड प्राप्त हुए थे।
विज्ञापन


राजस्थान के बेसाल्ट पत्थरों और विशेष कारीगरों का हुनर
पुरातत्व विभाग ने सभी प्राप्त अवशेषों का वर्गीकरण कर उनकी नंबरिंग की है, ताकि प्रत्येक पत्थर को उसके मूल स्थान पर ही जोड़ा जा सके।
  • कारीगर: निर्माण के लिए राजस्थान से 28 विशेष कारीगरों को बुलाया गया है।
  • पत्थर: खोदाई में मिले मूल पत्थरों का उपयोग प्राथमिकता से किया जा रहा है। जहां पत्थर कम या क्षतिग्रस्त हैं, वहां राजस्थान से विशेष बेसाल्ट (काले) पत्थर मंगवाकर तराशे जा रहे हैं।
  • विज्ञापन


मंदिर पुनर्निर्माण की प्रमुख झलकियां
  • ऊंचाई: महाकाल मंदिर के मुख्य शिखर के सामने बन रहे इस मंदिर की ऊंचाई लगभग 36 से 37 फीट होगी।
  • लागत: इस परियोजना पर करीब 65 से 90 लाख रुपये का खर्च आने का अनुमान है।
  • समयसीमा: मंदिर का आधार बनकर तैयार हो चुका है। विशेषज्ञ इसे आगामी 1 से डेढ़ वर्ष में (2027 के अंत तक) पूर्ण करने के लक्ष्य पर काम कर रहे हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed