फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   rajgarh jeerapur woman patwari bribe 7000 lokayukta arrested

MP News: सात हजार रिश्वत लेते महिला पटवारी और उसका साथी गिरफ्तार, नामांतरण की कार्रवाई के बदले मांगी घूस

Thu, 20 Aug 2026 06:03 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 20 Aug 2026 06:03 PM IST
सार
Register For Event

राजगढ़ के जीरापुर में भोपाल लोकायुक्त पुलिस ने नामांतरण के बदले 7 हजार रुपये रिश्वत लेते महिला पटवारी सीमा दांगी और उसके साथी जमना प्रसाद उर्फ बबलू वर्मा को गिरफ्तार किया। शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त टीम ने निजी कार्यालय में कार्रवाई की। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।

विज्ञापन
rajgarh jeerapur woman patwari bribe 7000 lokayukta arrested
रिश्वत लेने के मामले में महिला पटवारी और उसके साथी को गिरफ्तार किया गया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजगढ़ जिले के जीरापुर में भोपाल लोकायुक्त पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला पटवारी और उसके साथी को 7,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। नामांतरण की कार्रवाई के बदले घूस मांगने की शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त की टीम ने यह जाल बिछाया था।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, ग्राम श्यामपुरा निवासी राम प्रसाद दांगी ने 13 अगस्त को लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया कि उसने ग्राम खेजड़िया 1 की भूमि के नामांतरण के लिए आवेदन किया था। जब उसने आवेदन की प्रगति जानने के लिए संबंधित पटवारी सीमा दांगी से संपर्क किया, तो उसने काम के बदले 7,000 रुपये की रिश्वत मांगी। शिकायत का सत्यापन कराने पर आरोप सही पाए गए। इसके बाद पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाटीदार के निर्देशन में विशेष दल बनाया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एमपीपीएससी सहायक प्रबंधक परीक्षा-2024: धार के आदित्यराज सिंह ठाकुर ने प्रदेश में किया टॉप, हासिल की प्रथम रैंक
विज्ञापन
विज्ञापन


निजी कार्यालय में लोकायुक्त की कार्रवाई
गुरुवार को सिरपोई कॉलोनी स्थित पटवारी सीमा दांगी के निजी कार्यालय में कार्रवाई की गई। पटवारी ने सह-आरोपी जमना प्रसाद उर्फ बबलू वर्मा के माध्यम से जैसे ही रिश्वत की राशि ली, लोकायुक्त टीम ने दोनों को तुरंत पकड़ लिया। यह कार्रवाई उप पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में हुई। लोकायुक्त पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed