फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Panna: Baghin River in Spate, Connectivity to Over 12 Villages Cut Off; Floodwater Enters Homes

Panna News: पन्ना में बाघिन नदी उफान पर, 12 से अधिक गांव का जिले से संपर्क से टूटा; घरों में घुसा पानी

Thu, 20 Aug 2026 11:18 PM IST
पन्ना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना Published by: पन्ना ब्यूरो Updated Thu, 20 Aug 2026 11:18 PM IST
सार
Register For Event

पन्ना जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से बृजपुर क्षेत्र के कई गांवों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। हजारा गांव में घरों में पानी घुसने से घरेलू सामान बर्बाद हुआ और कई गांवों का संपर्क टूट गया। बाघिन नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। प्रशासन ने राहत कार्य तेज कर दिया है। 

विज्ञापन
Panna: Baghin River in Spate, Connectivity to Over 12 Villages Cut Off; Floodwater Enters Homes
पन्ना में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

विस्तार

दो दिन से हो रही मूसलाधार बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। पन्ना जिले उप तहसील बृजपुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बृजपुर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में बीती रात से हो रही तेज बारिश ने भारी तबाही मचाई है। ग्राम पंचायत बड़गड़ी के अंतर्गत आने वाले ग्राम हजारा में हालात बेहद गंभीर हो गए, जहां गांव के कई रिहायशी इलाकों में पानी भर गया और देखते ही देखते बाढ़ जैसी स्थिति निर्मित हो गई।

विज्ञापन


घरों में रखा सामान बर्बाद, जनजीवन अस्त-व्यस्त
अचानक बढ़े जलस्तर के कारण पानी सीधे ग्रामीणों के घरों में घुस गया। इसके चलते घरों में रखा अनाज, कपड़े, बिस्तर और रोजमर्रा का घरेलू सामान पूरी तरह भीगकर नष्ट हो गया। कई घरों में घुटनों से ऊपर तक पानी भरने से लोगों को रात में ही सुरक्षित स्थानों की ओर भागना पड़ा। ग्रामीणों को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा है। वहीं बृजपुर क्षेत्र के करीब एक दर्जन से अधिक गांव का संपर्क जिला मुख्यालय और तहसील मुख्यालय से टूट गया है। लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन ने टीम बनाकर जल निकासी की व्यवस्था कर रही है। राहत बचाव कार्य जारी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- रीवा में बारिश से जन-जीवन प्रभावित: शहर से त्योंथर तक जलभराव, घर-दुकानों में घुसा तीन फीट तक पानी
विज्ञापन
विज्ञापन


अत्यधिक जल भराव के कारण साइन नगर बोरी मार्ग अवरोध हो गया है। कई लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं बाघिन नदी अपने खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। लोगों को और टीचरों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालत यह है कि अभी भी बारिश का दौर जारी है और स्थितियां दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही हैं।

कलेक्टर ने चार दिन का अवकाश किया घोषित
भारी बारिश के चलते पन्ना कलेक्टर उषा परमार शासकीय-अशासकीय और सीबीएसई स्कूलों में कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक का चार दिन का अवकाश घोषित कर दिया गया है, वहीं पूरी तरह से बारिश पर प्रशासन नजर बनाए हुए हैं। कहीं पर भी किसी भी प्रकार की अपनी स्थिति ना निर्मित हो इसके लिए सूचना तंत्र के माध्यम से प्रशासनिक अमला लगा हुआ है। प्रशासन ने पन्ना एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों को अलर्ट रहने को कहा है। प्रशासन ने अपील भी की है कि नदी नाले पार ना करें और कहीं भी इस तरह की अपनी स्थिति निर्मित होती है तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें।

 

पन्ना में बाघिन नदी खतरे के निशान से ऊपर कलेक्टर ने की चार दिन का अवकाश घोषित लोगों के घरों में

लोगों के घरों में घुसा पानी। 
 

पन्ना में बाघिन नदी खतरे के निशान से ऊपर कलेक्टर ने की चार दिन का अवकाश घोषित लोगों के घरों में

चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। 
 

पन्ना में बाघिन नदी खतरे के निशान से ऊपर कलेक्टर ने की चार दिन का अवकाश घोषित लोगों के घरों में

खाने का सामान बांटते पुलिसकर्मी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed