{"_id":"699c579394ad3edad706a2c4","slug":"narsingpur-news-three-laborers-killed-seven-injured-when-pickup-overturned-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Narsinghpur News: पिकअप पलटने से तीन मजदूरों की मौत, सात घायल; निर्माणाधीन ब्रिज के डिवाइडर से टकराया था वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Narsinghpur News: पिकअप पलटने से तीन मजदूरों की मौत, सात घायल; निर्माणाधीन ब्रिज के डिवाइडर से टकराया था वाहन
Mon, 23 Feb 2026 07:05 PM IST
नरसिंहपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरसिंहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरसिंहपुर
Published by: नरसिंहपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 07:05 PM IST
नरसिंहपुर के बरमान क्षेत्र में मजदूरों से भरा पिकअप वाहन निर्माणाधीन ब्रिज के डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई और सात घायल हो गए। सभी छिंदवाड़ा निवासी बताए जा रहे हैं। घायलों का इलाज जारी है, जबकि पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
नरसिंहपुर हादसे के बाद मौके पर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नरसिंहपुर जिले में सोमवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर बरमान चौकी क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। निर्माणाधीन ब्रिज के डिवाइडर से टकराने के बाद मजदूरों से भरा पिकअप वाहन पलट गया। दुर्घटना में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए। सूआतला थाना पुलिस के अनुसार वाहन में कुल 10 मजदूर सवार थे। सभी छिंदवाड़ा जिले के सुरला खापा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं, जो नरसिंहपुर में चल रहे निर्माण कार्य के लिए जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वाहन तेज रफ्तार में था और अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया, जिससे वह पलट गया।
ये भी पढ़ें- बालाघाट में दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, तेज रफ्तार बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई
थाना प्रभारी प्रियंका केवट ने बताया कि दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में वाहन का अनियंत्रित होना दुर्घटना का प्रमुख कारण माना जा रहा है।
विज्ञापन
हादसे में ये हुए घायल
हादसे में फूलवती (50) पति शंकर गोंड, नारायण (55) पिता गोलू ठाकुर, खुर्सनिया बाई (50) पति नारायण ठाकुर, सुम्मी (40) पति झामु उइके, रतन सिंह ठाकुर सहित दो अन्य घायल हुए हैं। करेली सिविल अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर डॉ. ओम बरोदिया के अनुसार सात घायलों को अस्पताल लाया गया, जिनमें तीन की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। फिलहाल कोई भी घायल बयान देने की स्थिति में नहीं है। अस्पताल चौकी पुलिस ने घायलों के मोबाइल फोन के जरिए परिजनों को सूचना दे दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी है।