{"_id":"6abb9ec6817e9a86950cb128","slug":"indore-weather-update-september-temperature-drops-10-year-record-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर मौसम: दिन में चुभती गर्मी और रात में रिकॉर्ड तोड़ ठंड, 48 घंटे में 5.6 डिग्री लुढ़का तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर मौसम: दिन में चुभती गर्मी और रात में रिकॉर्ड तोड़ ठंड, 48 घंटे में 5.6 डिग्री लुढ़का तापमान
Tue, 29 Sep 2026 04:49 PM IST
Arjun Richhariya
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Arjun Richhariya
Updated Tue, 29 Sep 2026 04:49 PM IST
इंदौर में मानसून की विदाई के साथ मौसम बदल गया है। बीती रात न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पचमढ़ी को पीछे छोड़कर इंदौर प्रदेश में सबसे ठंडा रहा, जबकि दिन में गर्मी बनी हुई है।
विज्ञापन
इंदौर में आज सुबह भी तेज ठंड रही और दोपहर में सूरज ने तेवर दिखाए।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विस्तार
मानसून की विदाई के इस दौर में इंदौर के मौसम ने अचानक करवट लेना शुरू कर दिया है। शहर में दिन के समय भले ही तेज गर्मी और धूप का प्रभाव बना हुआ है, लेकिन रात के तापमान में आई अचानक गिरावट ने ठंड की शुरुआत का अहसास करा दिया है। सोमवार रात इंदौर का पारा गिरकर 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सितंबर महीने में पिछले 10 वर्षों में दर्ज किया गया सबसे कम न्यूनतम तापमान माना जा रहा है। विशेष बात यह भी रही कि यह पूरे प्रदेश में दर्ज किया गया सबसे कम तापमान था, जिससे बीती रात इंदौर मध्य प्रदेश का सबसे ठंडा शहर बन गया।
48 घंटे में 5.6 डिग्री गिरा रात का पारा
मौसम के आंकड़ों के अनुसार, केवल 48 घंटे के भीतर रात के तापमान में 5.6 डिग्री सेल्सियस की बड़ी गिरावट देखी गई है। बीते 27 सितंबर की रात न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था, जो 28 सितंबर को घटकर 19.6 डिग्री और 29 सितंबर को सीधे 16.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार यह तापमान सामान्य स्तर से भी लगभग 4 डिग्री कम दर्ज किया गया है। तापमान में आई इस अचानक गिरावट की वजह से रात के समय लोगों को तेज ठंडक महसूस हुई। मौसम में आए इस अचानक बदलाव को देखकर आम नागरिकों के साथ-साथ मौसम विशेषज्ञ भी हैरान हैं।
पचमढ़ी को पीछे छोड़कर इंदौर बना सबसे ठंडा
सामान्य तौर पर प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान पचमढ़ी में दर्ज किया जाता है, लेकिन कल रात इंदौर पचमढ़ी से भी अधिक ठंडा दर्ज किया गया। इंदौर में जहां न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं दूसरे स्थान पर धार दर्ज हुआ, जहां न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री रहा। पचमढ़ी 18 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ तीसरे स्थान पर आ गया। इसके बाद 18.4 डिग्री के साथ छिंदवाड़ा और 18.8 डिग्री के साथ बैतूल रहा। उज्जैन में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और भोपाल में 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
दिन में चुभती गर्मी और रात में ठंडक
रात के न्यूनतम तापमान ने जहां ठंडक के नए रिकॉर्ड बनाए हैं, वहीं कल दिन का अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे दिन और रात के तापमान के बीच एक बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। स्थिति यह है कि रात की तुलना में दिन का तापमान लगभग दोगुना बना हुआ है, जिससे दिन में लोगों को तीखी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।
सितंबर महीने में 10 साल का टूटा रिकॉर्ड
आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर के महीने में पिछले 10 वर्षों के दौरान न्यूनतम तापमान कभी भी 17 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं गया था। बीते 10 साल में सबसे कम न्यूनतम तापमान वर्ष 2018 में 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसके बाद वर्ष 2024 में न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री और वर्ष 2025 में 20.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। इस बार 16.6 डिग्री तापमान दर्ज होने से पिछले एक दशक के सभी रिकॉर्ड टूट गए हैं। हालांकि, इंदौर के मौसम इतिहास में सितंबर माह का सबसे कम तापमान 2 सितंबर 2000 को दर्ज किया गया था, जब न्यूनतम पारा गिरकर 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।