फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore-weather-update-rain-alert-temperature-drop-october

मौसमः हल्की बारिश शुरू हुई और आ गया नया अलर्ट, देखें कल इंदौर का मौसम कैसा रहेगा?

Thu, 22 Oct 2026 08:00 PM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Thu, 22 Oct 2026 08:00 PM IST
सार
Register For Event

इंदौर में हल्की बारिश और बादल छाने का दौर जारी है और ठंड ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने दो से तीन दिन में पारा गिरने की संभावना जताई है। 
 

विज्ञापन
indore-weather-update-rain-alert-temperature-drop-october
आज भी कई क्षेत्रों में हुई हल्की बारिश। फोटो- जयेश मालवीय - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर समेत मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में अक्टूबर महीने का आखिरी हफ्ता चल रहा है लेकिन बारिश का सिलसिला अभी थमा नहीं है। गुरुवार को इंदौर के पास हातोद क्षेत्र में तेज बारिश दर्ज की गई, जबकि धार जिले के पीथमपुर में हल्की फुहारें गिरीं। इंदौर के कई क्षेत्रों में भी हल्की बारिश दर्ज की गई। 
विज्ञापन


इंदौर समेत कई जिलों में कल बारिश की संभावना
मौसम विभाग की भविष्यवाणियों के अनुसार आने वाले दो दिनों तक इंदौर संभाग और नर्मदापुरम क्षेत्र में बारिश होने की पूरी संभावना बनी हुई है। इसके अलावा आगामी 24 अक्टूबर से एक नया मौसम तंत्र सक्रिय होगा जिसके प्रभाव से प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में भी बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है। मौसम केंद्र ने शुक्रवार के लिए इंदौर, देवास समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन सभी जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की आशंका भी जताई गई है जिसके चलते लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन


शहर में महसूस हुई ठंड की पहली दस्तक, तापमान में जल्द आएगी गिरावट
इंदौर शहर में कल शाम अचानक मौसम ने करवट ली और ठंड ने अपने पैर पसारने शुरू कर दिए। दिन के समय आसमान में छाए घने बादलों को देखकर ऐसा लगा कि झमाझम बारिश होगी, लेकिन बादल बिना बरसे ही आगे निकल गए। हालांकि शाम ढलते ही हवाओं का रुख पूरी तरह बदल गया और उत्तर दिशा से आईं ठंडी हवाएं अपने साथ मौसम में ठंडक लेकर आईं। तापमान के आधिकारिक आंकड़ों में भले ही अभी बड़ी गिरावट दर्ज नहीं की गई हो, लेकिन इस सीजन में पहली बार लोगों को स्पष्ट रूप से ठंडक का अहसास हुआ। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि जैसे ही आसमान पूरी तरह साफ होगा और बादल छंटेंगे, तापमान में तेजी से गिरावट आएगी और ठंड का प्रकोप काफी बढ़ जाएगा। इससे पहले मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात को भी इंदौर के विभिन्न इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई थी, जिसके बाद गुरुवार की दोपहर के वक्त भी शहर के कई हिस्सों में घने बादल छाए रहे और बारिश जैसा माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन में शुरू होगा गुलाबी ठंड का दौर
स्थानीय विमानतल स्थित मौसम केंद्र से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक कल के दिन का अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक था। वहीं बीती रात से लेकर आज सुबह के बीच न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3.4 डिग्री ज्यादा रहा। पिछले कई दिनों से लगातार बहने वाली दक्षिण-पूर्वी हवाओं ने अपनी दिशा बदल ली है और बुधवार शाम से ये पूर्वी तथा उत्तर-पूर्वी दिशा से चलने लगी हैं। उत्तर की तरफ से ठंडी हवाओं के शहर में प्रवेश करते ही पूरे मौसम में अचानक ठंडक घुल गई है। मौसम विशेषज्ञों ने जानकारी दी है कि आगामी एक-दो दिनों के भीतर तापमान में स्पष्ट गिरावट देखने को मिलेगी और ठंड का असर और अधिक तीव्र हो जाएगा जिससे गुलाबी ठंड का असली दौर शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed