फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore-isbt-trial-run-from-october-28-kumedi-mr10-bus-terminal-update

इंदौर: एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं वाले बस टर्मिनल से दौड़ेंगी गुजरात-राजस्थान की बसें, 28 को सीएम करेंगे लोकार्पण

Sat, 24 Oct 2026 07:16 AM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Sat, 24 Oct 2026 07:16 AM IST
सार
Register For Event

इंदौर के कुमेड़ी एमआर-10 पर 100 करोड़ की लागत से बने अंतरर्राज्यीय बस टर्मिनल का 28 अक्टूबर से ट्रायल रन शुरू होने जा रहा है जिससे यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।

विज्ञापन
indore-isbt-trial-run-from-october-28-kumedi-mr10-bus-terminal-update
इंदौर का नया बस टर्मिनल। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

कुमेड़ी एमआर-10 पर इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा 100 करोड़ रुपए से अधिक की भारी-भरकम राशि खर्च करके एक भव्य अंतरर्राज्यीय बस टर्मिनल यानी आईएसबीटी का निर्माण करवाया गया है। इसके संचालन तथा संधारण का ठेका एक निजी फर्म को सौंप दिया गया है। अब आगामी 28 अक्टूबर से इस सबसे बड़े बस टर्मिनल पर ट्रायल रन की शुरुआत की जा रही है। राजस्थान और गुजरात के लंबी दूरी के मार्गों पर संचालित होने वाली तमाम बसों का आवागमन अब इसी आधुनिक टर्मिनल से किया जाएगा और संभावना जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ही इसका औपचारिक लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन


सिंहस्थ में लाखों यात्रियों को मिलेगा फायदा
इस बस टर्मिनल का सबसे अधिक फायदा सिंहस्थ के समय मिलेगा। सिंहस्थ में देशभर से इंदौर और उज्जैन आने वाले यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा। इंदौर होते हुए लाखों यात्री उज्जैन के लिए आना जाना करेंगे। यहां से देश के अधिकांश राज्यों के लिए बसों की सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। जल्द ही इस बस टर्मिनल को शहर के प्रमुख बस स्टैंड से जोड़ा जाएगा। इसके लिए सरवटे और अन्य बस स्टैंड के लिए सीधी कनेक्टिविटी दी जाएगी। इसके बाद इंदौर के आसपास के जिलों के लिए भी यहां से सीधी बसें चलेंगी। 
विज्ञापन


एयरपोर्ट की तर्ज पर बना है यह विशाल बस टर्मिनल
विमानतल की तर्ज पर प्राधिकरण ने लगभग 15 एकड़ भूमि के विशाल परिसर में इस बस टर्मिनल को तैयार किया है, मगर पिछले एक साल से इसका संचालन शुरू नहीं किया जा सका था क्योंकि इसके संचालन के लिए कोई भी ठेकेदार फर्म आगे नहीं आ रही थी। शुरुआत में प्राधिकरण ने अपने ही स्तर पर इस बस टर्मिनल को संचालित करने का निर्णय लिया था, जिसके बाद टेंडर प्रक्रिया जारी कर ठेकेदार फर्म की तलाश की गई। शुरुआती 2 बार के टेंडर में कोई भी फर्म आगे नहीं आई, जिसके बाद टेंडर की शर्तों में जरूरी संशोधन किए गए और पिछली बार एक ठेकेदार फर्म इसके लिए तैयार हो गई। कुछ समय पूर्व ही प्राधिकरण ने टेंडर की निर्धारित शर्तों के मुताबिक शुरुआती राशि जमा कराने और अनुबंध की प्रक्रिया पूरी करने के बाद इसके संचालन तथा संधारण का कार्य आगे बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेट्रो स्टेशन से सीधी कनेक्टिविटी की सुविधा मिलेगी
इस आधुनिक परिसर में निर्मित 40 से अधिक रिटेल दुकानों, 16 बड़े रेस्टोरेंट, फूड आउटलेट के अलावा कार्यालयों और अन्य व्यावसायिक जगहों को भी किराए पर आवंटित किया जाएगा। इस उद्देश्य के लिए ठेकेदार फर्म ने पहले ही टेंडर जारी कर दिए हैं। इस शानदार बस टर्मिनल को मेट्रो स्टेशन से भी सीधा जोड़ा गया है और इसके लिए बस टर्मिनल तथा मेट्रो स्टेशन के बीच एक छोटा सा कांच का पुल यानी ग्लास ब्रिज बनाया गया है। इस पुल की सहायता से यात्रियों की आवाजाही बेहद सुगमता और आसानी से हो सकेगी। जिला कलेक्टर शिवम वर्मा के मुताबिक बस टर्मिनल के संचालन, बसों के सुरक्षित आवागमन एवं यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा हुई है। सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को जल्द इसे शुरू करने की तैयारी रखने के निर्देश दिए हैं। प्रस्तावित ट्रायल रन के माध्यम से इस टर्मिनल की संपूर्ण संचालन व्यवस्था का कड़ाई से परीक्षण किया जा सकेगा, ताकि भविष्य में इसका संचालन सुचारु और व्यवस्थित रूप से सुनिश्चित किया जा सके।


नायतामूंडला बस टर्मिनल का संचालन भी निजी हाथों में
उल्लेखनीय है कि प्राधिकरण की ओर से एक और नया बस टर्मिनल नए आरटीओ भवन के पास नायतामूंडला में भी बनवाया गया है, जिसका संचालन और संधारण पहले एआईसीटीएसएल को सौंपा गया था और बाद में उसे भी इसे एक निजी ठेकेदार फर्म को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed