{"_id":"6aff0673bd06ab96eb06490e","slug":"indore-weather-update-day-temperature-drops-below-30-degrees-november-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: 5 डिग्री गिरा दिन का पारा, पहाड़ों की बर्फबारी से कंपकंपाएगा शहर, देखें कल कैसा रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: 5 डिग्री गिरा दिन का पारा, पहाड़ों की बर्फबारी से कंपकंपाएगा शहर, देखें कल कैसा रहेगा मौसम
Thu, 19 Nov 2026 07:53 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Thu, 19 Nov 2026 07:53 PM IST
इंदौर में मौसम का मिजाज बदल गया है और नवंबर में पहली बार दिन का पारा 25 डिग्री पर आ गया है। पहाड़ों पर बर्फबारी और पूर्वी हवाओं के कारण आने वाले दिनों में तापमान और गिरने और ठंड बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
इंदौर में पड़ रही कड़ाके की ठंड।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विस्तार
शहर में अब रात की ठंडक के बाद दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाने लगी है। नवंबर के इस महीने में पहली बार आज दिन का पारा 25 डिग्री पर आ गया। दिन का पारा एक ही दिन में 4.2 डिग्री गिरकर 25.5 पर आ गया। तेज ठंडी हवाओं ने लोगों को कंपकंपा दिया। दिन की तेज धूप में भी लोग ठंड से ठिठुरते नजर आए। वहीं बुधवार रात का पारा 14.2 डिग्री पर दर्ज किया गया।
इससे पहले बुधवार को ही दिन का अधिकतम तापमान लुढ़ककर 30 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया था। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि आने वाले दिनों में दिन का पारा और नीचे गिरकर 24 डिग्री के आसपास जा सकता है। हालांकि, दूसरी तरफ रात के तापमान में अधिक बदलाव नजर नहीं आया है।
तापमान और हवाओं की स्थिति
विमानतल स्थित मौसम केंद्र से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार को शहर में दिन का अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य तापमान से 1 डिग्री और मंगलवार के मुकाबले 1.2 डिग्री कम रहा। वहीं, मंगलवार रात से लेकर सुबह के बीच न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य स्तर पर बना हुआ है, लेकिन पिछले दिन की तुलना में 0.2 डिग्री अधिक रहा। इस दौरान शहर में हवाओं की दिशा पूर्वी बनी रही और इनकी अधिकतम रफ्तार 17 किलोमीटर प्रतिघंटे तक दर्ज की गई।
विज्ञापन
पहाड़ों पर बर्फबारी का असर
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर और पूर्वी भारत के पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी और बारिश के कारण वहां ठंड का असर तेजी से बढ़ रहा है। उन्हीं क्षेत्रों से आ रही सर्द हवाओं के कारण अब इंदौर के तापमान में भी गिरावट शुरू हो गई है। फिलहाल आसमान में हल्के बादलों की मौजूदगी के चलते रात के तापमान में मामूली तेजी देखी जा रही है, लेकिन मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि आगामी दिनों में दिन और रात दोनों के तापमान में बड़ी गिरावट आएगी, जिससे शहर में ठंड का प्रकोप और अधिक बढ़ेगा।