फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore-news-traffic-police-awareness-campaign-lavkush-square-road-safety

Indore News: ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों को पुलिस ने दी अनोखी सजा, तख्तियां थमाकर चौराहे पर खड़ा किया

Sat, 22 Aug 2026 06:16 AM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Sat, 22 Aug 2026 06:16 AM IST
सार
Register For Event

Indore News: इंदौर के लवकुश चौराहे पर यातायात पुलिस ने नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए एक अनोखा अभियान चलाया। बिना हेलमेट व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों से ही चौराहे पर ट्रैफिक संचालन कराया गया।

विज्ञापन
indore-news-traffic-police-awareness-campaign-lavkush-square-road-safety
सड़क पर नियम तोड़ने वालों को मिली यह दिलचस्प सजा। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को पुलिस अनोखे तरीके से सजा दे रही है। पुलिस द्वारा दी जा रही यह सजा अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। लवकुश चौराहे पर पुलिस द्वारा विशेष जागरूकता अभियान आयोजित किया जा रहा है। यहां अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त संतोष कुमार कौल एवं एसीपी जगदीश पाटिल के नेतृत्व में अभियान के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले तथा ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को रोककर उन्हें ट्रैफिक नियमों की गंभीरता समझाई गई। इसके बाद उन्हें हाथों में जागरूकता संदेश लिखी तख्तियां देकर कुछ समय के लिए ट्रैफिक संचालन में सहयोग करने की जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन


नियमों का पालन कराने के लिए अधिकारियों की सीख
ट्रैफिक अधिकारियों ने वाहन चालकों से संवाद करते हुए कहा कि जिस तरह आप यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं, उसी तरह यदि अन्य वाहन चालक भी नियम तोड़ेंगे तो इससे दुर्घटना की स्थिति बन सकती है अथवा ट्रैफिक व्यवस्था बाधित हो सकती है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को जिम्मेदारीपूर्वक ट्रैफिक नियमों का पालन करना चाहिए और दूसरों को भी नियम पालन के लिए प्रेरित करना चाहिए।
विज्ञापन


सुरक्षा संदेशों की तख्तियां देकर दिलाई जिम्मेदारी
वाहन चालकों को अलग-अलग सड़क सुरक्षा संदेशों वाली तख्तियां दी गईं, जिन पर हेलमेट जरूर लगाएं, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें, रेड लाइट पर स्टॉप लाइन के पीछे वाहन खड़ा करें, तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन न चलाएं तथा चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट का उपयोग करें जैसे संदेश लिखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षित वाहन चलाने और संकल्प लेने का संदेश
इस अनोखे जागरूकता अभियान के माध्यम से पुलिस ने वाहन चालकों को यह अहसास कराया कि यातायात नियम केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि स्वयं एवं अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं। वाहन चालकों ने सड़क सुरक्षा नियम हमारी सुरक्षा के लिए हैं का संदेश दोहराते हुए भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने, सुरक्षित वाहन चलाने तथा अन्य लोगों को भी ट्रैफिक नियमों के पालन के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed