फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore-news-khandwa-road-car-hits-kanwariya-accident-four-dead

Indore News: कावड़ यात्रा के दौरान युवा श्रद्धालु की जान गई, खंडवा रोड पर कार ने मारी टक्कर

Mon, 24 Aug 2026 04:13 PM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Mon, 24 Aug 2026 04:13 PM IST
सार
Register For Event

Indore News: खंडवा रोड पर चमेलीदेवी कॉलेज के सामने तेज रफ्तार कार की टक्कर से ओंकारेश्वर से उज्जैन जा रहे 22 वर्षीय कावड़िए पारस बेड़वाल की उपचार के दौरान मौत हो गई। तेजाजी नगर पुलिस फरार कार चालक की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
indore-news-khandwa-road-car-hits-kanwariya-accident-four-dead
पारस - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

ओंकारेश्वर से कावड़ यात्रा पर निकले 22 वर्षीय युवक को सड़क हादसे में जान गंवानी पड़ी। तेजाजी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत खंडवा रोड स्थित चमेलीदेवी कॉलेज के समीप एक तेज रफ्तार कार चालक ने कावड़िए को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घायल कावड़िए को उसके साथी उपचार हेतु एमवाय अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मक्सी रोड निवासी 22 वर्षीय पारस, पिता राजेश बेड़वाल, 20 अगस्त को अपने 5 साथियों के साथ ओंकारेश्वर से जल लेकर उज्जैन महाकाल मंदिर के लिए रवाना हुआ था। यात्रा के दौरान खंडवा रोड पर लापरवाही से चलाई जा रही एक कार ने पारस को चपेट में ले लिया। टक्कर लगते ही पारस सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। तेजाजी नगर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस प्रशासन के प्रयासों के बावजूद हो रहे हादसे
पुलिस प्रशासन ने कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए ओंकारेश्वर से इंदौर और इंदौर से उज्जैन के पूरे मार्ग पर कई स्तर की व्यवस्थाएं की हैं। कई जगह बैरिकेट्स लगाए हैं, घाट-दुर्घटना वाले स्थानों पर संकेतक और बोर्ड लगाए गए हैं। इसके अलावा विशेष टीमें बनाई गई हैं ताकि हादसों के समय तुरंत मदद पहुंचाई जा सके। इतने प्रयासों के बावजूद कांवड़ियों के साथ हादसे हो रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


3 हादसों में 3 अन्य की मौत
इसके अतिरिक्त ग्रामीण इलाकों में घटित 3 अन्य सड़क दुर्घटनाओं में 3 व्यक्तियों की मृत्यु की सूचना है। पहली घटना में सांवेर थाना अंतर्गत चंद्रावतीगंज मोड़ पर पंचाला निवासी संदीप, पिता शेखर यादव दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।


दूसरी घटना में इंदौर-उज्जैन रोड पर साईं बिहार कॉलोनी निवासी शैलेश कुमार हादसे का शिकार हुआ, जिसके कारण उसकी भी जान चली गई। वहीं तीसरी घटना ग्राम आक्या खुड़ैल में घटी, जहां भोकाखेड़ी निवासी शीतल कुमार मदनलाल सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था और इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इन तीनों मामलों में भी जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed